फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instant Papad Recipe: होली के लिए इस विधि से बनाएं इंस्टेंट पापड़, एक दिन में हो जाएंगे तैयार

Wed, 05 Mar 2025 12:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और आप जल्दी से पापड़ बनाना चाहते हैं, तो इंस्टेंट पापड़ बनाने की यह विधि आपके लिए परफेक्ट है।
विज्ञापन
1 of 7
पापड़ - फोटो : instagram
Instant Papad Recipe: होली का त्योहार आते ही लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान बनने शुरू हो जाते हैं। होली पर तरह-तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं, और पापड़ उनमें सबसे खास होते हैं। होली से पहले हल्की गर्मी वाले मौसम में लोग पापड़ तैयार करते हैं। वैसे तो पापड़ बनाना काफी आसान है, लेकिन वर्किंग महिलाओं को पापड़ बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता।

ऐसे में अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो हम आपको इंस्टेंट आलू और चावल के पापड़ बनाने की आसान विधि बताएंगे, जो सिर्फ एक ही दिन में सूख जाएंगे। अब आप बिना ज्यादा मेहनत किए होली के लिए झटपट आलू और चावल के कुरकुरे पापड़ बना सकते हैं और अपने परिवार व मेहमानों को खुश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पापड़ रेसिपी - फोटो : instagram
इंस्टेंट आलू के पापड़ बनाने का सामान
  
आलू –उबले और छिले हुए  
अरारोट या कॉर्नफ्लोर – ½ कप  
नमक – स्वादानुसार  
काली मिर्च– ½ छोटी चम्मच  
हींग – 1 चुटकी  
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच (ऐच्छिक)  
पानी – आवश्यकता अनुसार  
विज्ञापन

3 of 7
इंस्टेंट आलू के पापड़ बनाने का सामान - फोटो : instagram
ऐसे करें तैयार

इंस्टेंट तरीके आलू के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को अच्छे से मैश कर लें। आलुओं को मैश करने के बाद इसमें अरारोट, नमक, काली मिर्च और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

4 of 7
पापड़ रेसिपी - फोटो : instagram
अब थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार करें। एक प्लास्टिक शीट या कपड़े पर हल्का तेल लगाकर छोटे-छोटे पापड़ फैलाएं। इन पापड़ों को तेज धूप या फैन के नीचे 6-8 घंटे के लिए सूखने दें एक बार सूखने के बाद, इन्हें डीप फ्राई करके या भूनकर खाएं।  
 
विज्ञापन

5 of 7
इंस्टेंट चावल के पापड़ बनाने का सामान - फोटो : instagram
इंस्टेंट चावल के पापड़ बनाने का सामान 
  • चावल का आटा – 1 कप  
  • पानी – 2 कप  
  • नमक – स्वादानुसार  
  • हींग – 1 चुटकी  
  • जीरा– 1 छोटी चम्मच  
  • हरी मिर्च का पेस्ट – ½ छोटी चम्मच (ऐच्छिक)  
 
विज्ञापन

6 of 7
इंस्टेंट चावल के पापड़ बनाने का सामान - फोटो : instagram
विधि

चावल के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले पानी को एक पैन में उबालें और उसमें नमक, हींग और जीरा डालें। जब पानी उबलने लगे, तो धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंस्टेंट चावल के पापड़ बनाने का सामान - फोटो : instagram
गाढ़ा मिश्रण बनने के बाद इसे आंच से उतार लें और हल्का ठंडा होने दें। हल्के गीले हाथों से छोटे-छोटे लोइयां बनाकर बेल लें या चम्मच से प्लास्टिक शीट पर फैलाएं। तेज धूप में या फैन के नीचे 6-8 घंटे तक सुखाएं। सूखने के बाद, इन्हें तेल में तलकर खाएं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें