फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Lunch Ideas: होली खेलने के बाद झटपट बनाना है लंच तो ये हैं आसान विकल्प, पेट के साथ मन भी होगा खुश

Fri, 14 Mar 2025 10:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप भी रंग खेलने के बाद काफी थक जाते हैं तो लंच में आसान पकवान बनाकर सबसा मन और पेट खुश करें। इन पकवानों को बनाने के लिए आपको मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
होली खेलने के बाद झटपट बनाना है लंच तो ये हैं आसान विकल्प - फोटो : Adobe stock
Holi 2025: आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ये दिन गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाने का त्योहार है। इसी वजह से सड़कों और घरों में बच्चे पिचकारी के एक-दूसरे पर रंग डाल रहे हैं, वहीं बड़े लोग एक-दूसरे को गुलाल लगा रहे हैं।

होली खेलने के बाद थकान इतनी ज्यादा हो जाती है कि कुछ और करने का मन नहीं करता। ऐसे में हम आपको खाने के कुछ ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं, जिन्हें होली खेलने के बाद भी आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
वेजिटेबल पुलाव - फोटो : instagram
वेजिटेबल पुलाव
 
अगर आपके पास पहले से उबले हुए चावल हैं, तो वेजिटेबल पुलाव बनाना सबसे आसान और झटपट तैयार होने वाला विकल्प है। इसे तैयार करने के लिए कढ़ाई में थोड़ा घी या तेल गर्म करें, उसमें जीरा, तेजपत्ता और कटे हुए प्याज डालें। इसके बाद गाजर, मटर, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां डालें और मसाले मिलाकर हल्का भून लें। सब्जियां अपने पसंद के हिसाब से ही डालें। इसके बाद इसमें चावल डालें, अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट तक पकने दें। बस तैयार है स्वादिष्ट पुलाव, जिसे रायता या अचार के साथ परोसा जा सकता है।  
विज्ञापन

3 of 6
मसाला पराठा और दही - फोटो : Adobe stock
मसाला पराठा और दही

कुछ हैवी सा बनाना है तो मसाला पराठा बढ़िया विकल्प है। इसके लिए झटपट से आटे में अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती मिलाकर गूंथ लें। बेलकर तवे पर कुरकुरा सेंक लें। इसे भी दही, अचार या चटनी के साथ खाएं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट को भी हल्का रखेगा।  

4 of 6
बेसन का चीला - फोटो : instagram
बेसन का चीला

कुछ ऐसा विकल्प तलाश कर रहे हैं, जो आसानी से बन जाए तो बेसन का चीला बढ़िया विकल्प है। बेसन में बारीक कटी प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी, नमक और पानी डालकर घोल तैयार करें। गर्म तवे पर हल्का तेल लगाकर पतला चीला डालें और दोनों तरफ से सेंक लें। इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ खाएं।  
विज्ञापन

5 of 6
कर्ड राइस - फोटो : instagram
कर्ड राइस

अगर ज्यादा मेहनत नहीं करनी है, तो दही चावल एकदम परफेक्ट ऑप्शन है। बचे हुए चावल में दही, नमक, भुना जीरा और थोड़ा सा हरा धनिया मिलाएं। चाहें तो तड़का लगाने के लिए घी में राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर इसमें मिला सकते हैं। ठंडा-ठंडा कर्ड राइस खाने में हल्का और पचाने में आसान होता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलू की सब्जी और पूड़ी - फोटो : Instagram
आलू की सब्जी और पूड़ी
  
अगर घर में पहले से उबले हुए आलू हैं, तो झटपट टमाटर और मसालों के साथ आलू की सब्जी बना सकते हैं। इसे गरमागरम पूड़ी के साथ परोसें, जो त्योहार के बाद परफेक्ट लंच ऑप्शन हो सकता है। चाहें को इसके साथ रायता भी बनाकर परोसें। रायते से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें