चाय तो आपके भी जीवन का अहम हिस्सा बन गई होगी। लेकिन क्या आपने कभी गुड़हल की चाय पी है? नहीं! तो पीजिए क्योंकि गुड़हल की चाय सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आगे हम बताएंगे कि ये अनोखी चाय बनती कैसे है?
विज्ञापन
2 of 8
गुड़हल की चाय कैंसर फैलाने वाली कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती है। इसको रोजाना पीने से शरीर कैंसर से बचा रहता है।
विज्ञापन
3 of 8
गुड़हल की चाय वजन कम करने में भी काफी सहायक होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को सक्रिय कर देते हैं।
4 of 8
गुड़हल की चाय पीने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। इससे आपको दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं होतीं।
विज्ञापन
5 of 8
गुड़हल की चाय पीने से तनाव आपसे कोसों दूर रहता है। ये शरीर के नर्वस सिस्टम को सामान्य रखता है।
विज्ञापन
6 of 8
गुड़हल की चाय शरीर के हानिकारक तत्वों को शरीर से निकाल देती है। इसको पीने से आपका लीवर मजबूत रहता है।
विज्ञापन
7 of 8
गुड़हल की चाय ब्लडप्रेशर को भी सामान्य रखती है। अगर आपको ब्लडप्रेशर की समस्या है तो गुड़हल की चाय जरूर पीएं।
गुड़हल की चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबाल लें। इसमें गुड़हल के फूलों के साथ छोटा टुकड़ा दालचीनी का डाल दीजिए। थोड़ी देर इसे पकने दें फिर इसे एक कप में छान लें। अब इसमें स्वादानुसार शहद और नींबू डाल लें। आपकी गुड़हल की चाय तैयार है।