फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sweet Potato Recipe: अगर शकरकंद से बनने वाले ये पकवान ट्राई कर लिए तो पूरी सर्दी कुछ और नहीं खाएंगे

Mon, 15 Dec 2025 11:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sweet Potato Recipe: अगर आपको शकरकंद खाना पसंद है तो उससे बनने वाले कुछ पकवानों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
शकरकंद - फोटो : Adobe Stock
Sweet Potato Recipe: सर्दी के मौसम में बाजारों में बेहद कम दाम में शकरकंद मिलने लगती है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है। शकरकंद न सिर्फ आसानी से उपलब्ध होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाती है। इसमें फाइबर, विटामिन-A, विटामिन-C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने, इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं।

इसी के चलते सर्दी के मौसम में अक्सर लोग शकरकंद को सिर्फ उबालकर या भूनकर ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे कई स्वादिष्ट और हेल्दी पकवान भी बनाए जा सकते हैं। मीठे से लेकर नमकीन तक, शकरकंद से बनने वाली रेसिपीज हर उम्र के लोगों को पसंद आती हैं।

आज हम आपको शकरकंद से बनने वाले कुछ आसान, टेस्टी और हेल्दी पकवानों के बारे में जानकारी देंगे, जिन्हें आप घर पर बिना ज्यादा मेहनत के बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शकरकंद चाट - फोटो : instagram
 शकरकंद चाट

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे चाट खाना पसंद न हो। शकरकंद की चाट आपके लिए काफी हेल्दी भी रहेग। इसको बनाने के लिए उबले हुए शकरकंद में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस और चाट मसाला मिलाकर स्वादिष्ट चाट तैयार की जाती है। ये झटपट बनने वाली हेल्दी डिश है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
शकरकंद टिक्की - फोटो : instagram
शकरकंद टिक्की

टिक्की पसंद करने वााले लोग तो शकरकंद की टिक्की बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको उबले हुए शकरकंद की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए मैश किए हुए शकरकंद में उबला आलू, हरी धनिया और मसाले मिलाकर टिक्की बनाई जाती है। इसे तवे पर हल्का सेंककर खाया जाता है। आप इसे हरे धनिया की चटनी के साथ खा सकते हैं।

 

4 of 6
शकरकंद हलवा - फोटो : instagram
 शकरकंद हलवा

यदि आपको मीठा खाना पसंद है तो शकरकंद का हलवा तैयार करें। इसे बनाने के लिए घी में कद्दूकस किया हुआ शकरकंद भूनकर दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर स्वादिष्ट हलवा बनाया जाता है। इसमें ढेर साले ड्राईफ्रूट्स डालकर इसका स्वाद आप बढ़ा सकती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
शकरकंद फ्राइज - फोटो : instagram
शकरकंद फ्राइज

बच्चों से लेकर बड़ों तक तो फ्रेंचफ्राइज खाना पसंद होता है। ऐसे में आप चाहें तो आलू को छोड़कर उसकी जगह शकरकंद के फ्राइज तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए शकरकंद को लंबा काटकर हल्का तेल और मसालों के साथ बेक या फ्राई किया जाता है। ये हेल्दी स्नैक ऑप्शन है। ये डाइट फ्रीक लोगों को भी खूब पसंद आता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शकरकंद पराठा - फोटो : instagram
शकरकंद पराठा

सर्दियों के मौसम में पराठा खाना बेहद पसंद किया जाता है। ऐसे में आप शकरकंद का पराठा भी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए मैश किए शकरकंद को मसालों के साथ आटे में भरकर पराठे बनाए जाते हैं, जो नाश्ते के लिए बेहतरीन होते हैं। आप शकरकंद को आटे के साथ गूंथकर भी पराठा तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें