फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में यौन क्षमता को बढ़ाता है तिल, जरूर खाएं

Thu, 08 Dec 2016 03:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हमारे बड़े-बुजुर्ग सर्दियों में तिल के इस्तेमाल की सलाह देते हैं। ये यूं ही नहीं है बल्कि इसका कुछ कारण है। ये सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है और इसमें कई रोगों से लड़ने की क्षमता भी होती है। आइए जानते हैं इसके जबरदस्त फायदे
विज्ञापन

2 of 8
कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि तिल में मौजूद तेल में हाइपरटेंशन से लड़ने की क्षमता होती है। ये कार्डियोवेसकुलर सिस्टम से तनाव को हटाता है और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है।
विज्ञापन

3 of 8
विटामिन्स और मिनरल्स की मौजूदगी की वजह से ये कैंसर के खतरे को कम करने में सक्षम होता है। इसमें फाइटेट नाम का कैंसर से लड़ने वाला तत्व पाया जाता है जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।

4 of 8
ये हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और जिंक पाया जाता है जो हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है। ये टूटी हड्डियों को रिपेयर करने का भी काम करता है।
विज्ञापन

5 of 8
अगर आप सर्दियों में तिल का जमकर इस्तेमाल करते हैं तो आप डायबिटीज जैसे रोगों से भी बच सकते हैं। ये मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत होता है और शरीर में इंसुलिन को नियंत्रित करता है।
विज्ञापन

6 of 8
ये अर्थराइटिस से भी निजात दिला सकता है। इसमें पाया जाने वाला कॉपर ब्लड वेसेल्स को दुरुस्त रखता है और जोड़ों की तकलीफ से छुटकारा दिलाता है।
विज्ञापन

7 of 8
इसमें पाए जाने वाले तत्व त्वचा और बालों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखते हैं। ये शरीर में कोलाजन का निर्माण करता है जो चेहरे की झुर्रियों से बचाता है।
विज्ञापन

8 of 8
ये आपके सेक्शुअल लाइफ को भी बेहतर बनाता है। ये आर्गनिन नाम के अमीनो एसिड से भरपूर होता है जो शरीर में नाइट्रिक एसिड का निर्माण करता है इससे सेक्स आर्गन में खून का प्रवाह सही तरीके से होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें