फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में एक दिन जरूर खाएं खमीर वाला खाना, फायदे इतने कि रोजाना खाना चाहेंगे आप

Sat, 20 Oct 2018 10:12 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
fermented food
सेहत की बात आती है, तो पहला सवाल भोजन पर ही उठता है।जानकार कहते हैं, सप्ताह में एक बार खमीरीकृत भोजन से आप तंदरुस्त बन सकती हैं।भारत के विभिन्न राज्यों और कई देशों में खमीरीकृत भोजन का उपयोग होता है। यह आपको स्वस्थ रखता है। खमीर पेट के अच्छे जीवाणुओं को बढ़ाकर भोजन को पचाने का काम करता है। यह विषैले पदार्थों को खून में मिलने से रोकने में काफी फायदेमंद होता है। इसलिए खमीरीकृत भोजन का सेवन सप्ताह में एक बार जरूर करना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दही
दही अच्छे बैक्टीरिया का सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। बाल और त्वचा को सुंदर बनाता है। दही पाचन में फायदेमंद, पेट की बीमारियों डायरिया, कब्ज आदि और इन्फेक्शन में भी काफी मददगार है। एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने से अक्सर अच्छे बैक्टीरिया मर जाते हैं। दही अच्छे बैक्टीरिया बनाकर उनकी भरपाई करता है। दही बड़ी आंत (लार्ज इंटेस्टाइन) के लिए खासतौर पर गुणकारी है। इसका सेवन नमक या चीनी के बिना करें। इसमें विटामिन-डी, प्रोटीन और विटामिन-बी12 होता है।
विज्ञापन

3 of 6
पनीर
दही और इडली की तरह पनीर के भी कई फायदे हैं। यह खमीरीकरण का सबसे स्वादिष्ट पदार्थ है। खमीरीकरण की प्रक्रिया के दौरान इसमें विटामिन-बी बनता है। यह हमारे शरीर के सभी हिस्सों को चलाने में मदद करता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-डी भी मौजूद होता है। आप रोजाना पनीर का सेवन कर सकती हैं, क्योंकि संतृप्त वसा आपके लिए शायद अच्छी हो सकती है। जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल है, वह सप्ताह में दो बार इसका सेवन करें।  

4 of 6
ढोकला
ढोकला एक बेहतरीन व्यंजन है, जिसे आप नाश्ते या फिर छोटी-मोटी भूख को दूर करने के लिए ले सकती हैं। ढोकले में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होता है। खमीरीकरण करके बनाए जाने वाले इस व्यंजन में बेसन का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह भाप के जरिए बनता है। इसलिए इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
सॉकरकट
सॉकरकट
सॉकरकट न केवल एक स्वादिष्ट व्यंजन है, बल्कि विटामिन और खनिजों का वास्तविक भंडार भी है। यह गोभी को तोड़कर, उसमें नमक मिलाकर बनाया जाता है। आप कई महीनों तक इसका प्रयोग कर सकते हैं। यह न सिर्फ प्रोबायोटिक आहार है, बल्कि फाइबर से भी भरपूर है। सॉकरकट फाइबर और विटामिन-बी और सी से युक्त है। इसमें कुछ लौह, मैंगनीज, तांबा और मैग्नीशियम के साथ ही कैल्शियम भी शामिल होता है। हड्डी के ऊतक को स्वस्थ रखने के अलावा, यह कैंसर के खिलाफ भी बेहद फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kimchi
किमची
भारत की ही तरह कई अन्य देशों के लोग भी अचार के दीवाने हैं। कोरिया का एक आचार है किमची। यह स्वाद बढ़ाने का नहीं, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। यह गोभी, खीरा, हरी प्याज और मूली से बनाया जाता है। किमची में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इतना ही नहीं, इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने भी मदद मिलती है। दरअसल, किमची में खमीर पाया जाता है, जो पेट को साफ रखने में मददगार साबित होता है। खमीर के कारण इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पनपते हैं, जो हमारे पेट को साफ रखते हैं। यह सेलेनियम और एलिसिन से भी भरपूर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें