फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केले का छिलका खाने से बढ़ेगी आंखों की रोशनी, इन फलों के छिलके भी हैं फायदेमंद

Fri, 16 Dec 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ज्यादातर लोग फलों के छिलकों को उतारकर ही खाना पसंद करते हैं। वे इस बात से अंजान होते हैं कि उन छिलकों में ही सेहत के राज छुपे होते हैं। जी हां, विशेषज्ञों का कहना है कि फलों के छिलकों में जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो हमें स्वस्थ बनाते हैं।
विज्ञापन

कूड़े में ना डालें इन फलों के छिलके, छिपे हैं सेहत के कई राज

2 of 7
इन फलों के छिलके है फायदेमंद- 

संतरे का छिलका-
संतरे का छिलका विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके सेवन से कब्ज, सांस की समस्या और दिल के रोगों से छुटकारा मिलता है। साथ ही वजन कम करने के लिए भी ये कारगर है। छिलके को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर इसे खा सकते हैं।
विज्ञापन

कूड़े में ना डालें इन फलों के छिलके, छिपे हैं सेहत के कई राज

3 of 7
केले का छिलका-

केले के छिलके में भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड पाया जाता है। आंखों से जुड़ी समस्या के लिए यह बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा इसे दांतों पर रगड़ने से दांत चमक उठते हैं और ये पाचन तंत्र में भी सहायता करता है।

कूड़े में ना डालें इन फलों के छिलके, छिपे हैं सेहत के कई राज

4 of 7
नींबू का छिलका-

नींबू के छिलके में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा संबंधी रोग से लड़ने में सहायता करते हैं। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, साथ ही ये दांतों को भी मजबूती प्रदान करता है।
विज्ञापन

कूड़े में ना डालें इन फलों के छिलके, छिपे हैं सेहत के कई राज

5 of 7
आम का छिलका-

इसके छिलके भोजन को पचाने में मदद करते हैं। साथ ही ये वजन कम करने में भी सहायक होते हैं।
विज्ञापन

कूड़े में ना डालें इन फलों के छिलके, छिपे हैं सेहत के कई राज

6 of 7
अनार का छिलका-
इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अनार का छिलका गले की खराश से राहत दिलाता है और मसूड़ों की समस्याओं से निजात दिलाता है।

तरबूज का छिलका-
तरबूज के छिलके को खाने से भी वजन कम होता है। ये त्वचा और बालों को सुंदर और स्वस्थ बनाता है। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े में ना डालें इन फलों के छिलके, छिपे हैं सेहत के कई राज

7 of 7
सेब का छिलका-
इसमे भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज से राहत दिलाता है। 

पपीते का छिलका-
पपीते का छिलका आंतों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और शरीर को स्वस्थ बनाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें