फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2024: पत्नी रख रही है हरतालिका तीज का व्रत तो उसके लिए खुद से तैयार करें वेज थाली

Fri, 06 Sep 2024 03:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी पत्नी हरतलिका तीज का व्रत रख रही है तो आप उनके लिए वेज थाली तैयार करके उसे सरप्राइज दे सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : Amar Ujala
Hartalika Teej 2024: हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखकर महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस साल तीज का त्योहार 6 सितंबर के दिन यानी कि आज मनाया जा रहा है। हरतालिका तीज का व्रत करवाचौथ के व्रत से भी काफी कठिन होता है। ऐसे में अगर आपकी पत्नी आपकी लंबी उम्र के लिए ये कठिन व्रत रख रही है, तो उसके लिए आप भी कुछ खास करें।

कुछ खास प्लान कर रहे हैं तो आप उनके लिए वेज थाली तैयार करके उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। वेज थाली तैयार करना कोई मुश्किल काम नहीं है। ऐसे में अपनी पत्नी को आराम देते हुए आप उस दिन वेज थाली तैयार करें, जिस दिन उन्हें व्रत का पारण करना हो। इससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा, और आपकी पत्नी को भी अच्छा लगेगा। यहां हम आपको वेज थाली में लगने वाले कुछ पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
शाही पनीर

वेज थाली के लिए शाही पनीर सबसे सही विकल्प है। इसे तैयार करना आपके लिए थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है, लेकिन इसे बनाकर आप अपनी पत्नी का दिल जीत सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
दाल मखनी

वेज थाली की बात हो रही हो और दाल मखनी न बनें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अपनी हरतालिका तीज स्पेशल थाली में दाल मखनी को शामिल जरूर करें। इसी से आपकी थाली में स्वाद बढ़ेगा। 

4 of 8
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
भिंडी

सूखी सब्जी बनानी है तो भिंडी बेहतर विकल्प है। भिंडी बनाना भी काफी आसान होता है और ये हर किसी को पसंद भी होती है। ऐसे में अपनी वेज थाली के लिए बिना सोचे कुरकुरी भिंडी तैयार करें। 
विज्ञापन

5 of 8
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : iStock
पूड़ी या नान

कई घरों में त्योहार के दिन रोटी नहीं बनती, ऐसे में आप अपनी वेज थाली के लिए पूड़ी और कचौड़ी तैयार करा सकते हैं। अगर रोटी बनाने में कोई दिक्कत नहीं है तो नान तैयार करें। पनीर और दाल मखनी के साथ इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है। 
विज्ञापन

6 of 8
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
वेजिटेबल पुलाव

पनीर या दाल मखनी के साथ सादा चावल अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में आप चाहें तो वेजिटेबल पुलाव या फिर जीरा राइस तैयार कर सकते हैं। ये दोनों ही चीजें आपकी पत्नी को अवश्य पसंद आएंगी। 
विज्ञापन

7 of 8
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : instagram
रायता

व्रत के बाद रायते का सेवन करना लाभदायक रहता है। ऐसे में अपनी वेज थाली में टमाटर और खीरे का या फिर बूंदी का रायता शामिल करें। इसे खाकर आपकी पत्नी के पेट को भी आराम मिलेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
हरतालिका तीज 2024 - फोटो : Freepik
पापड़ और सलाद 

हर थाली में पापड़ और अचार से ही स्वाद आता है। ऐसे में पापड़ को तल लें और साथ में सलाद जरूर काटें। सलाद में आप टमाटर, खीरा मूली को शामिल कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें