Teacher's Day 2024: हर साल हम सभी 5 सितंबर के दिन शिक्षक दिवस मनाते हैं। ये दिन उन सभी शिक्षकों को समर्पित होता है, जो पूरी लगन और सच्ची निष्ठा से छात्र-छात्राओं के भविष्य को संवारने में अपना पूरा जीवन व्यतीत कर देते हैं।
दरअसल, इसी दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन भी होता है। वो एक महान शिक्षक और दार्शनिक थे, जिस वजह से उन्हीं के जन्मदिन के दिन हम शिक्षक दिवस मनाते हैं। शिक्षक दिवस के दिन सभी स्कूलों और कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम होते हैं, जिसमें विद्यार्थी अपने शिक्षकों को न सिर्फ सम्मानित करते हैं, बल्कि उनका शुक्रिया भी अदा करते हैं।
अगर आप इस टीचर्स डे पर अपने पसंदीदा शिक्षक को खास और अलग तरह से धन्यवाद कहना चाहते हैं, तो उनके लिए खुद कप केक तैयार करें। यहां हम आपको 15 मिनट में चॉकलेट कप केक तैयार करने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।