Hariyali Teej Special Veg Thali Recipe: यदि आप हरियाली तीज पर कुछ खास तैयार करना चाहती हैं तो लंच में वेज थाली से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। यहां उसके कुछ विकल्प हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 11
हरियाली तीज पर तैयार करें वेज थाली, ये रेसिपी आसानी से करें तैयार
- फोटो : Adobe stock
Hariyali Teej Special Veg Thali Recipe: सावन का महीना इसलिए भी बेहद खास होता है, क्योंकि इस पूरे महीने में कई त्योहार आते है। इन्हीं त्योहारों में शामिल है हरियाली तीज का त्योहार। ये त्यौहार हरियाली, प्रेम, सौंदर्य और सौभाग्य का प्रतीक होता है और भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन की खुशी में मनाया जाता है।
हर साल हरियाली तीज सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, और इस साल ये तिथि 27 जुलाई को पड़ रही है। ऐसे में इस बार 27 जुलाई को हरियाली तीज मनाई जा रही है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इसी के चलते हम आपको इस लेख में वेज थाली की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने घर पर आसान विधि से स्वादिष्ट पकवान तैयार कर सकें।
विज्ञापन
2 of 11
पनीर मटर की सब्जी बनाने का सामान
- फोटो : Adobe Stock
पनीर मटर की सब्जी बनाने का सामान
200 ग्राम पनीर
1 कप मटर
2 टमाटर
1 छोटा टुकड़ा अदरक
2 हरी मिर्च
½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच धनिया पाउडर, नमक स्वाद अनुसार
2 चम्मच तेल, हरा धनिया
विज्ञापन
3 of 11
विधि
- फोटो : instagram
विधि
मटर पनीर की स्वादिष्ट सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें तैयार टमाटर का पेस्ट को डालें। पेस्ट के साथ ही कढ़ाही में हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें। अब इसे लगातार भूनें, जब तल की तेल ऊपर न आ जाए। मसाला भुनने के बाद इसमें उबली हुई मटर और पनीर डालें। अब आखिर में 5–7 मिनट पकाएं, हरा धनिया डालें और सर्व करें।
4 of 11
जीरा आलू बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
जीरा आलू बनाने का सामान
4 उबले आलू
1 चम्मच जीरा
1-2 हरी मिर्च, नमक, हल्दी, तेल
हरा धनिया
विज्ञापन
5 of 11
विधि
- फोटो : instagram
विधि
इस जीरा आलू को बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को उबालकर ठंडा करें और काट लें। अब पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा और हरी मिर्च का तड़का लगाएं। अब कटे हुए आलू डालें, हल्दी और नमक मिलाएं। इन आलुओं को पांच से सात मिनट तक भूनें और फिर आखिर में हरा धनिया डालें और ये तैयार है।
विज्ञापन
6 of 11
पूड़ी बनाने का सामान
- फोटो : Freepik.com
पूड़ी बनाने का सामान
2 कप गेहूं का आटा
तेल
विज्ञापन
7 of 11
विधि
- फोटो : Instagram
विधि
यहां बात पूड़ी बनाने की हो रही है तो आपको उसके लिए सबसे पहले आटा गूंथना है। आटा गूंथने के लिए सबसे पहले आटे में पानी मिक्स करें और आटा गूंथ लें। चाहें तो इसमें थोड़ा सा नमक डाल सकते हैं। अब इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेल लें। पूड़ी बेलने के बाद गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। बस ये तैयार है।
8 of 11
मिक्स वेज रायता बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
मिक्स वेज रायता पूड़ी सब्जी के साथ काफी स्वादिष्ट लगता है। इसके लिए सबसे पहले सारी सब्ज़ियां काटकर दही में मिला लें। अब इसमें नमक, जीरा और पुदीना डालें। रायता बनाते समय नमक सर्व करते समय ही डालें, वरना ये ठंडा हो जाएगा।
अब आखिर में जान लेते हैं मीठी सेवईं बनाने का तरीका। इसके लिए सबसे पहले तो घी में सेवईं हल्का सुनहरा भून लें। इसके बाद इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। सबसे आखिर में इसमें चीनी, इलायची और ड्रायफ्रूट्स डालें। अब इसे दस मिनट तक पकाएं और फिर ये तैयार है।