फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooking Tips: रोज की सब्जी में डालें चुटकी भर ये एक चीज, स्वाद बन जाएगा होटल जैसा

Sat, 26 Jul 2025 12:27 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Cooking Tips:  खाने के स्वाद में कुछ खट्टापन शामिल करें। सिर्फ एक चुटकी खटाई को रोज वाली सब्जियों में शामिल करने से स्वाद और डाइजेशन दोनों बेहतर बनता है।
विज्ञापन
1 of 6
सब्जी बनाने की विधि - फोटो : Instagram
Cooking Tips: घर की रसोई में हर दिन वही लौकी, तोरई, टिंडा, परवल या भिंडी जैसी सब्जियां बनती है जो कि खाने में बोरियत महसूस कराती हैं। रोज-रोज वाली इन बोरिंग सब्जी को देख सिर्फ बच्चों का ही नहीं, अक्सर बड़ों का भी मुंह बन जाता है। हालांकि आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर इन्हीं रोज वाली सब्जियों का स्वाद बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि घर की आम सब्जियां रेस्टोरेंट जैसे स्वाद में बदल जाएं, तो इस आसान सी ट्रिक को अपनाएं। आपकी रसोई घर में रखी ये एक चीज चुटकीभर मात्रा में मिलाने मात्र से सिंपल सी सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है। इसके लिए खाने के स्वाद में कुछ खट्टापन शामिल करें। सिर्फ एक चुटकी खटाई को रोज वाली सब्जियों में शामिल करने से स्वाद और डाइजेशन दोनों बेहतर बनता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
लौकी या तरोई में मिलाएं दही - फोटो : instagram
लौकी या तोरई में मिलाएं दही या अमचूर

लौकी-तोरई जैसी हल्की सब्जियां अकसर फीकी लगती हैं। इन्हें बनाते समय एक चम्मच दही या चुटकी भर अमचूर डालें। स्वाद में तुरंत फर्क नजर आएगा। यह सब्जियों को क्रीमी और टंग्री बना देगा। सब्जी में दही या अमचूर सब्जी जब आधे से अधिक पक जाए तब मिलाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
इमली - फोटो : instagram
मिलाएं इमली का पानी

रोजाना वाली सब्जियों में नेचुरल खट्टापन बढ़ाने का काम टमाटर करते हैं। लेकिन स्वाद बदलने के लिए टमाटर की बजाए इमली के घोल का उपयोग कर सकते हैं। सब्जी में इमली का घोल या थोड़ा सा नींबू रस डालें। यह न सिर्फ टमाटर की कमी पूरी करेगा, बल्कि सब्जी को हल्का खट्टा-मीठा स्वाद देगा।

4 of 6
बैंगन की सब्जी - फोटो : Instagram
चाट मसाले का इस्तेमाल

बैंगन या आलू की सब्जी में जब सबकुछ सही होने के बाद भी स्वाद कुछ कम लगे तो आखिर में चुटकी भर चाट मसाला डालकर मिलाएं। इसमें मौजूद खटाई आपकी सब्जी को खास बना देगी।
विज्ञापन

5 of 6
टिंडा सब्जी - फोटो : instagram
सूखा अनारदाना पाउडर

परवल, टिंडा या सहजन की फली जैसी सब्जियां हल्की होती हैं। इनमें आधा चम्मच अनारदाना पाउडर डालने से स्वाद और सुगंध दोनों बढ़ जाते हैं। यह तरीका खासतौर पर बच्चों को पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भिंडी मसाला - फोटो : Instagram
भिंडी में डालें आमचूर

भिंडी को चिपचिपा ना बनने देने के लिए उसे अच्छी तरह फ्राई करें और बाद में आमचूर पाउडर डालें। इससे न सिर्फ स्वाद बढ़ेगा बल्कि भिंडी और भी ज्यादा चटपटी लगने लगेगी। दही वाली भिंडी का स्वाद तो होटल की भिंडी जैसा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें