फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej Dessert Recipes: तीज की पूजा के बाद मेहमानों को परोसें ये स्पेशल डेजर्ट, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Tue, 11 Aug 2026 04:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीज की पूजा के बाद मेहमानों को केसर मखाना खीर, नारियल ड्राई फ्रूट लड्डू, ड्राई फ्रूट श्रीखंड, नारियल-इलायची बर्फी और केसरिया रबड़ी कप जैसे डेजर्ट परोसे जा सकते हैं। इन्हें केसर, पिस्ता, बादाम और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं। इनमें से खीर और श्रीखंड को ठंडा करके तथा लड्डू और बर्फी को पहले से तैयार करके रखना सुविधाजनक होता है।
विज्ञापन
1 of 6
तीज पर बनाएं ये 5 मिठाई - फोटो : AI

Sweet Kaise Banaen: इस वर्ष 15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज मनाई जा रही है। तीज का त्योहार आते ही घर में पूजा-पाठ, सोलह श्रृंगार, मेहंदी, झूले और स्वादिष्ट पकवानों की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस खास दिन पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और इसके बाद घर आए मेहमानों के स्वागत के लिए तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी इस बार पूजा के बाद मेहमानों को कुछ ऐसा मीठा परोसना चाहती हैं, जो देखने में खूबसूरत, स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान हो, तो कुछ खास डेजर्ट ट्राई कर सकती हैं। इन डेजर्ट या मीठे को बनाने के लिए आपको रसोई में घंटों बिताने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। मखाना, दूध, दही, नारियल और ड्राई फ्रूट्स जैसी सामान्य सामग्री से कई शानदार मिठाइयां तैयार की जा सकती हैं।

इन्हें पारंपरिक स्वाद के साथ थोड़ा मॉडर्न अंदाज देकर सर्व किया जाए तो आपकी साधारण मिठाई भी किसी रेस्टोरेंट की डेजर्ट प्लेट जैसी लग सकती है। इस तीज पर मेहमानों को सिर्फ मिठाई खिलाने के बजाय उसे खूबसूरती से सजाकर परोसें ।आइए जानते हैं पूजा के बाद परोसने के लिए 5 ऐसे स्पेशल डेजर्ट, जो तीज के त्योहार में मिठास घोल देंगे।

विज्ञापन

2 of 6
तीज पर बनाएं ये 5 मिठाई - फोटो : AI

केसर मखाना खीर

  • तीज के मौके पर अगर आप पारंपरिक खीर को थोड़ा अलग अंदाज देना चाहती हैं तो मखाना खीर बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
  • खीर बनाने के लिए मखाने को हल्का भूनकर दूध में पकाएं।
  • इसमें स्वाद के अनुसार चीनी, इलायची और केसर डालें।
  • ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं।
  • इसे छोटे कांच के कप या मिट्टी के कुल्हड़ में परोसें।
  • ऊपर से दो-तीन केसर के धागे और पिस्ते की कतरन डालकर सजाएं।

सर्विंग टिप: खीर को अच्छी तरह ठंडा करके परोसें। गर्मी या उमस वाले मौसम में ठंडी-ठंडी मिठाई मेहमानों को ज्यादा पसंद आ सकती है।

विज्ञापन

3 of 6
तीज पर बनाएं ये 5 मिठाई - फोटो : AI

नारियल ड्राई फ्रूट लड्डू

  • अगर आप ऐसा डेजर्ट चाहती हैं जिसे पहले से बनाकर रखा जा सके तो नारियल और ड्राई फ्रूट लड्डू अच्छा विकल्प हैं।
  • नारियल, कटे हुए काजू-बादाम और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर लड्डू तैयार किए जा सकते हैं।
  • इन लड्डुओं को छोटे आकार में बनाएं और ऊपर से पिस्ता या नारियल की हल्की कोटिंग दें।
  • हरे रंग की छोटी सर्विंग प्लेट में इन्हें सजाने पर तीज की थीम भी नजर आएगी।

सर्विंग टिप: प्रत्येक मेहमान के लिए एक या दो छोटे लड्डू अलग-अलग मिनी पेपर कप रखें। इससे सर्विस ज्यादा हाइजेनिक और एलीगेंट लगेगी।

4 of 6
तीज पर बनाएं ये 5 मिठाई - फोटो : AI

केसरिया रबड़ी कप

  • अगर आपको मेहमानों को देखकर तुरंत तारीफ सुननी है तो केसरिया रबड़ी कप को अपनी डेजर्ट मीनू में शामिल कर सकती हैं।
  • गाढ़ी रबड़ी को छोटे कांच के कप में डालें।
  • ऊपर से केसर, पिस्ता, बादाम और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सजाएं।
  • एक बड़ी कटोरी में रबड़ी परोसने के बजाय व्यक्तिगत कप में सर्व करने पर डेजर्ट ज्यादा पीमियम दिखाई देता है।
  • इसे पहले से तैयार करके ठंडा करने के बाद खाया जा सकता है और मेहमानों के आने पर सीधे सर्व किया जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
तीज पर बनाएं ये 5 मिठाई - फोटो : AI

ड्राई फ्रूट श्रिखंड

 
  • दही से बनने वाला श्रीखंड तीज के बाद परोसने के लिए क्रीमी और रिफ्रेशिंग डेजर्ट हो सकता है।
  • गाढ़े दही में पिसी चीनी, इलायची, केसर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
  • अगर आप इसे थोड़ा राॅयल बनाना चाहती हैं तो ऊपर से पिस्ता, बादाम, केसर और कुछ गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निंश करें।
सर्विंग टिप: श्रीखंड को पहले से ठंडा करके रखें और परोसते समय ही गार्निश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नारियल बर्फी - फोटो : AI

इंस्टेंट नारियल-इलायची बर्फी

  • तीज पर मेहमानों के लिए ऐसी मिठाई चाहिए जो पारंपरिक भी लगे और ज्यादा मुश्किल भी न हो?
  • नारियल-इलायची बर्फी एक आसान विकल्प है।
  • नारियल, दूध या उपयुक्त डेयरी सामग्री, चीनी और इलायची से इसे तैयार किया जा सकता है।
  • बर्फी को सामान्य चौकोर आकार में काटने के बजाय छोटे डायमेंट शेप में कटे में काटें।
  • ऊपर से पिस्ते की पतली कतरन डालें।
  • चाहें तो चांदी के वर्क के बजाय सिर्फ ड्राई फ्रूट गार्निश से भी इसे फेस्टिव लुक दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें