फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2023: इस हरियाली तीज घर पर ही तैयार करें घेवर, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

Sat, 19 Aug 2023 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस हरियाली तीज आप अपने घर पर ही घेवर तैयार कर सकती हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Ghewar recipe - फोटो : instagram
Hariyali Teej 2023: इस साल हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाएं इस त्योहार की तैयारी काफी समय से कर रही थीं। भारत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। इस खास दिन भगवान शिव और माता गौरी की पूजा होती है। महिलाएं अपने मायके जाती हैं और अपनी सहेलियों के साथ झूला झूलती हैं।

त्योहार के चलते सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इस त्योहार पर घेवर भी जरूर आता है, ऐसे में हम आपको घर में टेस्टी मलाई घेवर बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं।

दरअसल, बाजारों में मिलने वाला घेवर काफी महंगा आता है। हर जगह घेवर अच्छा भी नहीं मिलता है। ऐसे में इस हरियाली तीज आप अपने घर पर ही घेवर तैयार कर सकती हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं, ताकि आप इसे आसानी से घर में बनाकर अपने पति और घरवालों को खुश कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Ghewar recipe - फोटो : instagram
7-8 घेवर बनाने के लिए सामान
  • 3 कप मैदा
  • 1 कप चीनी
  • घी घेवर तलने के लिए
  • 3 से 4 कप पानी
  • जमा हुआ घी 200 ग्राम
  • बर्फ के टुकड़े
  • आधा कप दूध
 
विज्ञापन

3 of 6
Ghewar recipe - फोटो : instagram
विधि

घर पर घेवर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े से कटोरे में जमा हुआ घी और बर्फ का एक टुकड़ा लें। अब इस बर्फ के टुकड़े को अपने हाथों से जमे हुए घी के साथ अच्छे से मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं, जब तक घी सफेद ना दिखने लगे।

4 of 6
Ghewar recipe - फोटो : instagram
इसके बाद एक दूसरे पैन में एक कप चीनी और पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें। चाशनी को बनाकर अलग रख दें। इसके बाद घी वाले कटोरे में मैदा, दूध और पानी को मिलाकर एक घोल तैयार करें और इसे एक बोतल में भर लें। बोतल के ढक्कन में छेद होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
Ghewar recipe - फोटो : instagram
अब एक कड़ाही में घी डाल कर उसे गर्म करें। इसके बाद घेवर बनाने वाला सांचा इसमें रख दें। सांचा रखने के बाद घेवर के लिए तैयार घोल को धीरे-धीरे सांचे में डालते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ghewar recipe - फोटो : instagram
आप खुद देखेंगे कि कैसे जालीदार घेवर तैयार हो जाएगा। जब ये सुनहरा सिक जाए तो इसे निकाल कर छलनी पर रख दें, ताकि अतिरिक्त घी इसमें से निकल जाए। जब ये ठंडा हो जाए तो इसपर मलाई या मावा लगाएं और परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें