फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है अंडे का सेवन, वजन घटाने के साथ और भी हैं कई फायदे

Sat, 25 Jan 2020 06:00 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जिसके चपेट में आने के बाद इंसान कई और बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। हालांकि इस बीमारी में रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। डायबिटीज के मरीजों को नाश्ते में अंडा का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है। साथ ही अंडा वजन कम करने के लिए एक अच्छा विकल्प भी हो सकता है क्योंकि इसमें कार्बोज और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। आइए जानते हैं अंडों के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए
अंडे में विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही अंडा फास्फोरस का भी समृद्ध स्रोत है। अंडों में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों और दांतों के लिए बहुत ही लाभदायक हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वजन घटाने में फायदेमंद
वजन घटाने के लिए डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाता है जो प्रोटीन से भरपूर हो। अंडा भी प्रोटीन का स्रोत होने के चलते वजन घटाने में मददगार हो सकता है। वजन कम करने के लिए स्वस्थ खाद्य पदार्थों का सेवन करें और इसके लिए डाइट में अंडे शामिल कर सकते हैं।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आंखों के लिए फायदेमंद
अंडा एंटीऑक्सिडेंट्स, जीएक्सैंथिन और ल्यूटिन का पावरहाउस है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही अंडे का एंटीऑक्सिडेंट्स गुण कई बीमारियों से बचाने में भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

5 of 6
egg - फोटो : pixa
अंडा और डायबिटीज
संयुक्त राज्य कृषि विभाग के मुताबिक 100 ग्राम अंडे में 12.56 ग्राम प्रोटीन होता है। इसी वजह से पोषण विशेषज्ञ इसे प्रोटीन का सबसे सस्ता और अच्छा स्रोत मानते हैं। डायबिटीज रोगी भी अंडे को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। अंडे की जर्दी में बायोटिन होता है, जो स्वस्थ बालों, नाखूनों और त्वचा के साथ-साथ इंसुलिन उत्पादन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
डायबिटीज के मरीजों के लिए नाश्ते में अंडे का सेवन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। हालांकि अंडे के पीले भाग की बजाए सफेद भाग को खाना ज्यादा फायदेमंद होगा। अंडे के पीले भाग में कोलेस्ट्रॉल होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात डाइबिटीज के रोगी अंडे को अपने डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें