फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid ul-Fitr 2020: ईद के त्योहार में मिठास भरेगी किमामी सेवई, जानिए बनाने की विधि

Mon, 25 May 2020 12:19 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किमामी सेवई - फोटो : फाइल फोटो
इस्लाम धर्म का पवित्र त्योहार ईद आने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इस खास त्योहार के लिए रोजेदार महीने भर का इंतजार करते हैं। ईद इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है। इस त्योहार में कई सारे स्वादिष्ट पकवान बनते हैं, जिसमें से मुख्य है सेवई। ऐसे में आज हम आपको किमामी सेवई की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो त्योहार में मिठास भर देगी।
विज्ञापन

2 of 5
किमामी सेवई - फोटो : फाइल फोटो
किमामी सेवई के लिए आवश्यक सामग्री
  • 1 कप सेवइयां
  • 1 कप खोया
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप दूध
  • 1-1/2 पानी
  • (जरूरत के मुताबिक) घी
  • 1 टी स्पून इलाइची पाउडर
  • 1 कप मखाना, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/4 कप बादाम (गार्निशिंग)
  • 1 टेबल स्पून काजू (गार्निशिंग)
  • 1 टेबल स्पून किशमिश (गार्निशिंग)
  • 2 टेबल स्पून नारियल
विज्ञापन

3 of 5
किमामी सेवई - फोटो : फाइल फोटो
किमामी सेवई बनाने की विधि
  • किमामी सेवई बनाने के लिए, एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें सेवई को तब तक ड्राई रोस्ट करें जब तक यह डार्क ब्राउन न हो जाए। इसे एक तरफ रख दें। स्वादिष्ट सेवई बनाने के लिए इस बात का ध्यान रखें कि वह ज्यादा रोस्ट न हो जाए।
  • इसी पैन में अब घी गर्म करके नट्स और मखाने को क्रंची होने तक फ्राई कर लें।

4 of 5
किमामी सेवई - फोटो : फाइल फोटो
  • अब इसमें ड्राई फ्रूट्स को भी डालकर 2 मिनट के लिए भुनें। सबसे आखिरी में नारियल को फटाफट फ्राई करें, क्योंकि यह जल्दी जल जाता है। फ्राई की गई सामग्री को एक तरफ रख दें।
  • एक गहरे पैन में चीनी, खोया, दूध और पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। गैस जलाए और एक उबाल आने तक इसे लगातार चलाते रहे। आंच को धीमा कर ले और इस सिरप को गाढ़ा होने दें और लगातार चलाते रहे, आप देखेंगे की पूरी तरह गाढ़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किमामी सेवई - फोटो : फाइल फोटो
  • इसमें आधा कप पनी और दूध डालें सिरप को गाढ़ा होने के लिए इसमें एक और उबाल आने दें।
  • इसमें अब भुनी हुई सेवई, ड्राई फ्रूट्स, मखाना, नारियल डालें और इसमें धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं और गैस बंद कर दें।
  • इस पर इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसको 10 मिनट के लिए ढक दें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। बादाम, काजू और किशमिश से गार्निश करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें