गुरुद्वारे में मिलने वाला कड़ा प्रसाद सभी को पसंद होता है। ऐसे में आज गुरु नानक जयंती के दिन हम आपको घर पर ही कड़ा प्रसाद बनाने की सही विधि बताने जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Guru Nanak Jayanti 2024: आज का दिन सिखों के लिए काफी अहम है। दरअसल, आज सिख धर्म के पहले गुरु और एक ओंकार का उपदेश देने वाले गुरु नानक देव का जन्मदिन है। यह दिन प्रकाश पर्व के रूप में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। गुरु नानक देव का जन्म कार्तिक पूर्णिमा की तिथि को हुआ था, इसीलिए हर साल कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर ही प्रकाश पर्व मनाया जाता है।
गुरु नानक देव ने ही लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की राह दिखाई थी। ऐस में आज के दिन लोग पूरी श्रद्धा के साथ गुरुद्वारा जाते हैं और माथा टेकते हैं। गुरुद्वारे में इस दौरान खास कड़ा प्रसाद बनाया जाता है। यह कड़ा प्रसाद खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। यदि आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो आज के दिन से अच्छा समय इसके लिए नहीं है। चलिए आपको घर पर कड़ा प्रसाद बनाने की सही विधि बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
कड़ा प्रसाद बनाने का सामान
- फोटो : instagram
कड़ा प्रसाद बनाने का सामान
गेहूं का आटा - 1 कप
घी - 1 कप
चीनी - 1 कप
पानी - 3 कप
विज्ञापन
3 of 6
विधि
- फोटो : instagram
विधि
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी और चीनी डालकर इसे उबाल लें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए। इसके बाद इसे किनारे रख दें। अब एक गहरे तले की कढ़ाई में घी गरम करें। जब घी पिघल जाए तो उसमें आटा डालें।
4 of 6
कड़ा प्रसाद
- फोटो : instagram
इसके बाद मध्यम आंच पर आटे को घी में अच्छे से भूनें। इसे भूनते वक्त ध्यान रखें कि आपको ये लगातार चलाना है, वरना ये पैन में लग जाएगा। जब इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाए तथा अच्छी सुगंध आने लगे तो इसमें धीरे-धीरे चीनी का पानी डालें।
विज्ञापन
5 of 6
कड़ा प्रसाद
- फोटो : instagram
ध्यान दें कि इस दौरान मिश्रण में बुलबुले उठेंगे, इसलिए सावधानी से डालें। इसे लगातार चलाते रहें, वरना गुठलियां पड़ जाएंगी। लगातार चलाने की वजह से पानी पूरी तरह सूख जाएगा और कड़ा प्रसाद गाढ़ा होने लगेगा।
इसे तब तक पकाएं जब तक यह घी छोड़ने लगे और कड़ाही के किनारों से अलग होने लगे। तैयार कड़ा प्रसाद को थाली में निकालें और गरमागरम परोसें। कड़ा प्रसाद को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।