फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़ें बाजार का चक्कर, घर पर ही बनाएं खोए वाली स्पेशल गुजिया

Mon, 13 Mar 2017 09:29 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 5
गुजिया
होली खेलने का मजा तब और बढ़ जाता है जब घर की बनी गुजिया खाने को मिल जाए। लेकिन आजकल ज्यादातर नौजवान घर से बाहर रहते हैं जिस वजह से उन्हें ये मजा नहीं मिल पाता। इसलिए आज हम जानेंगे गुजिया बनाने की विधि।
विज्ञापन

छोड़ें बाजार का चक्कर, घर पर ही बनाएं खोए वाली स्पेशल गुजिया

2 of 5
गुजिया
सामग्री- 

मैदा- दो कप

घी- (आटा गूंथने और गुजिया तलने के लिए)
विज्ञापन

छोड़ें बाजार का चक्कर, घर पर ही बनाएं खोए वाली स्पेशल गुजिया

3 of 5
गुजिया
स्टफिंग के लिए- 

खोया- सौ ग्राम

काजू- एक बड़ा चम्मच

किशमिश- एक बड़ा चम्मच

चिरौंजी- एक बड़ा चम्मच

इलायची- 5 से 6

गोला- दो बड़ा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

चीनी पाउडर- आधा कप

छोड़ें बाजार का चक्कर, घर पर ही बनाएं खोए वाली स्पेशल गुजिया

4 of 5
गुजिया
बनाने के विधि-

मैदा में एक चौथाई कप घी डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गूंथ लीजिए। अब इसे बीस मिनट के लिए ढककर रख दें। स्टफिंग तैयार करने के लिए पैन को गैस पर चढ़ाएं और इसमें खोया डालें।

इसे हल्का भूरा होने तक लगातार चलाते रहिए। ध्यान रहे कि आंच धीमी होनी चाहिए। जब ये भुन जाए तो इसे एक कटोरे में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसमें पीसी चीनी, नारियल, काजू, चिरौंजी, इलायची और किशमिश को अच्छी तरह मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोड़ें बाजार का चक्कर, घर पर ही बनाएं खोए वाली स्पेशल गुजिया

5 of 5
गुजिया
अब तैयार आटे से कुछ लोइयां बना लें। लोई को बेलें और सांचे पर रखकर स्टफिंग करें। सांचे को बंद करें और आटे का जो भी हिस्सा बाहर निकले उसे निकाल दें और रखे हुए आटे में मिक्स कर दें। सांचे से गुजिया निकालें और थाली में रख दें। इस तरह से जब 20-25 गुजिया बन जाए तो कढ़ाई में घी चढ़ाएं। गर्म होने पर घी में गुजिया डालें और मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक तलें। 

इसी तरह से बाकी आटे की गुजिया बनाएं। थोड़ा ठंडा होने पर इसे खुद भी खाएं और मेहमानों को भी खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें