फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नकूट सब्जी रेसिपी: गोवर्धन पूजा में घर पर बनाना है भंडारे जैसा अन्नकूट? तो इस तरह तैयार करें सब्जी

Mon, 09 Nov 2026 10:50 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Annakoot Sabji: गोवर्धन पूजा के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाने की परंपरा है। ऐसे में अगर आप भी घर पर भंडारे जैसा स्वादिष्ट अन्नकूट तैयार करना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को अपना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अन्नकूट सब्जी रेसिपी - फोटो : Ai Generated
Govardhan Puja Annakoot Sabji Recipe In Hindi: दिवाली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर घरों और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही, उन्हें छप्पन भोग और अन्नकूट की सब्जी का भोग अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन अन्नकूट का भोग लगाने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन घरों और मंदिरों में अन्नकूट की सब्जी तैयार की जाती है। इसे गोवर्धन की सब्जी या गड्ढ की सब्जी भी कहा जाता है। यह कई तरह की ताजी हरी सब्जियों और मसालों को मिलाकर बनाई जाती है, जिसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है। तो आइए जानते हैं घर पर भंडारे जैसी स्वादिष्ट अन्नकूट की सब्जी बनाने की आसान विधि और इसका स्वाद बढ़ाने वाले कुछ खास टिप्स।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अन्नकूट बनाने के लिए कटी हुई सब्जियां - फोटो : Ai Generated
अन्नकूट सब्जी बनाने की सामग्री
 
  • मिश्रित सब्जियां (कद्दू, बैंगन, फूलगोभी, आलू, गाजर, सेम, मटर, परवल आदि) कुल 1 किलो (कटी हुई) 
  • टमाटर- 3-4 (बारीक कटे हुए)
  • अदरक- हरी मिर्च का पेस्ट: 2 बड़े चम्मच
  • देसी घी या सरसों का तेल- 3-4 बड़े चम्मच
  • खड़े मसाले- तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, जीरा, हींग, मेथी दाना
  • सूखे मसाले- हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर
  • स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हरा धनिया 
विज्ञापन

3 of 5
अन्नकूट प्रसाद बनाने का तरीका - फोटो : Ai Generated
अन्नकूट सब्जी बनाने की विधि


सबसे पहले सभी ताजी सब्जियों को अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें। अब एक भारी तले की बड़ी कढ़ाई में घी या तेल गर्म करें। इसमें हींग, जीरा, मेथी दाना, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं। तड़का तैयार होने के बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें। इसके बाद कटे हुए टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और सौंफ पाउडर मिलाएं। मसालों को तब तक भूनें, जब तक तेल अलग न होने लगे। मसाले अच्छी तरह भुन जाएं तो इसमें सभी कटी हुई सब्जियां और स्वादानुसार नमक डाल दें।



सब्जियों को मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं। इसमें अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सब्जियां अपने ही रस और भाप में पक जाती हैं। अब कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और मध्यम से धीमी आंच पर सब्जियों को नरम होने तक पकाएं। बीच-बीच में सब्जियों को चलाते रहें, ताकि वे कढ़ाई में चिपकें नहीं और अच्छी तरह पक जाएं। जब सभी सब्जियां अच्छी तरह पककर एकसार हो जाएं, तो इसमें गरम मसाला और अमचूर पाउडर मिलाएं। आखिर में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।



मेथी पूड़ी रेसिपी: सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगी मेथी की क्रिस्पी पूड़ी, मिनटों में ऐसे करें तैयार

4 of 5
अन्नकूट की स्वादिष्ट सब्जी - फोटो : Ai Generated
गरमा-गरम पूड़ियों के साथ लगाएं अन्नकूट का भोग


इस तरह आपकी स्वादिष्ट और पारंपरिक अन्नकूट की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी। इसकी खुशबू और चटपटा स्वाद भंडारे की याद दिला देगा। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को गरमा-गरम पूड़ियों के साथ इसका भोग लगाएं और परिवार के साथ इस खास प्रसाद का आनंद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिक्स वेज अन्नकूट सब्जी - फोटो : Ai Generated
अन्नकूट को स्वादिष्ट बनाने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स
 
  • अन्नकूट सब्जी का असली स्वाद हमेशा शुद्ध देसी घी या सरसों के तेल में छौंक लगाने से ही आता है।
  • इसमें हींग और मेथी दाने का तड़का जरूर लगाएं।
  • इस सब्जी में कद्दू (रवा) और खट्टे-मीठे टमाटर की मात्रा संतुलित होनी चाहिए।
  • जिससे सब्जी में नेचुरल गाढ़ापन और बेहतरीन स्वाद मिलता है।
 

चना दाल पूड़ी: त्योहार की थाली में लगाएं स्वाद का तड़का, ऐसे बनाएं चना दाल पूड़ी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें