Chai Recipe: चाय.....ये सिर्फ एक पेय पदार्थ का नाम नहीं है, इससे करोड़ों भारतीयों की भावनाएं जुड़ी हैं। यहां भारत देश में लोगों की नींद चाय पीने से खुलती है। चाहे कोई उदास हो या फिर तबियत खराब हो, चाय पीने से सब सही हो जाता है। अब जब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, तब तो चाय की अहमियत कई गुना और बढ़ जाती है।
सर्दी के इस मौसम में यदि अदरक वाली गरमा गर्म चाय मिल जाए तो दिन बन जाता है। अदरक चाय के स्वाद में चार चांद लगा देती है लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि अदरक की वजह से ही चाय का स्वाद बिगड़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लोग चाय में अदरक डालते वक्त कुछ गलतियां कर देते हैं।
यहां हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप चाय में अदरक डालते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आपकी चाय एक दम कड़क बनेगी। इसे पीकर न सिर्फ सर्दी बल्कि थकान भी दूर हो जाएगी।