यदि आप आज बाल दिवस के दिन अपने घर के बच्चों को खुश करना चाहती हैं तो उन्हें घर पर पिज्जा बनाकर खिलाएं। यहां हम आपको पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Children's Day Recipes: आज का दिन हर भारतीय बच्चे के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज देशभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है। आज के खास दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती होती है। पंडित नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते हैं।
यही वजह है कि उनके जन्मदिन को बच्चों के नाम समर्पित कर दिया गया और उनकी जयंती के दिन को बाल दिवस से रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रम होते हैं। बच्चों को सम्मानित किया जाता है। कई जगह बच्चों को मिठाई और खिलौने भी बांटे जाते हैं।
यदि आप आप आज के खास दिन अपने घर के बच्चों को कुछ सरप्राइज देने का सोच रही हैं तो अपने हाथों से उन्हें घर पर ही पिज्जा बनाकर खिलाएं। घर पर बना पिज्जा खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें आप उनकी पसंद के हिसाब से टॉपिंग्स डालकर बच्चों को और भी ज्यादा खुश कर सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पिज्जा बनाने का सामान
- फोटो : instagram
पिज्जा बनाने का सामान
रेडीमेड पिज्जा बेस - 2
पिज्जा सॉस - 2-3 बड़े चम्मच
चीज - 1 कप
शिमला मिर्च (हरी, पीली, लाल) - पतली स्लाइस में कटी हुई
प्याज - पतली स्लाइस में कटा हुआ
अन्य टॉपिंग्स - कॉर्न, मक्का, मशरूम, टमाटर, जैलपीनो, या अपनी पसंद की सब्जियां
विज्ञापन
3 of 6
पिज्जा बनाने का विधि
- फोटो : Freepik
विधि
रेडीमेड बेस के साथ पिज्जा तैयार करने के लिए ओवन को पहले से 180-200 डिग्री सेल्सियस पर गरम करें। अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप इसे कड़ाही या तवे पर भी बना सकते हैं। इसके बाद अब आपको रेडीमेड पिज्जा बेस लेना है। बेस लेने के बाद उस पर पिज्जा सॉस अच्छे से फैलाएं।
4 of 6
पिज्जा बनाने का विधि
- फोटो : Adobe stock
अब अपनी पसंद की टॉपिंग्स जैसे शिमला मिर्च, प्याज, मक्का, मशरूम, जैतून आदि सजाएं। टॉपिंग्स के लिए बच्चों की पसंद का खास ध्यान रखें। इसके बाद इसके ऊपर ढेर सारा चीज डालें, ताकि इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाए।
विज्ञापन
5 of 6
पिज्जा बनाने का विधि
- फोटो : Adobe stock
अब पिज्जा को बेकिंग ट्रे में रखें और पहले से गरम ओवन में 10-12 मिनट तक बेक करें। चीजपिघलने और हल्का सुनहरा होने तक बेक करें। यदि आप इसे कढ़ाई में बना रही हैं तो एक मोटे तले की कड़ाही या तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा बेस रखें और उसे ढक दें।
धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकाएं, जब तक चीज पिघल न जाए और बेस हल्का कुरकुरा न हो जाए। अब आपका रेडीमेड बेस से बना स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है। आखिर में इस पर ऑरिगैनो और चिली फ्लैक्स डालें और बच्चों को पिज्जा परोसें।