फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सीख कबाब, आपकी ईद की पार्टी का मजा हो जाएगा दोगुना

Wed, 22 Aug 2018 11:56 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
seekh kabab
बकरीद के खास मौके पर अगर आप भी अपने मेहमानों के लिए कुछ खास परोसना चाहती हैं तो घर पर ट्राई करें रेस्टोरेंट स्टाइल सीख कबाब जो डाल देंगे आपकी पार्टी में जान। इसके साथ ही आपके मेहमान आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। आइए जानते हैं घर पर सीख कबाब बनाने की आसान रेसिपी...
विज्ञापन

2 of 3
seekh kabab
सामग्री
मटन कीमा-500 ग्राम 
2 प्याज
2काजू के चम्मच
गरम मसाला पाउडर-3/4 चम्मच
कच्चे पपीते का बना हुआ पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
दूध की क्रीम- 2 छोटे चम्मच
1 चम्मच गरम मसाला
1 नींबू
स्वादनुसार नमक
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
seekh kabab
सीख कबाब बनाने की विधि-
सीख कबाब को बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को काट कर उसे पीस लें और काजू को पानी मे भिगोकर रख दें। जब यह भीग जाए तो इन्हें पीस ले। अब कटे हुए प्याज को तेल में पकाए। इसके बाद प्याज, पपीते का पेस्ट, कीमा, काजू,  क्रीम, गरम मसाला और आवश्यकतानुसार नमक को मिलाकर गूंथ लें और एक घंटे के लिए रख दें।

अब स्कुअर रॉड को हल्का गर्म कर लें ताकि उस पर मटन लपेटा जा सके। इसके बाद कीमे की बड़ी बॉल बनाएं और उसके चारों ओर लपेट दें। इसी प्रकार बाकी बचे कीमे को भी लपेट लें और ऑवन में पकाएं। जब ये हल्का भूरा हो जाएं तो समझ जाए कि आपके कबाब पक गये हैं। इन्हें निकालकर नींबू का रस और चाट मसाला डालकर सोस के साथ मेहमानों को सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें