मांसपेशियों में तनाव आने की वजह से अक्सर कमर में दर्द होने लगता है। कमर दर्द की वजह से अगर आपका भी बैठना या खड़ा हो पाना मुश्किल हो गया है तो घबराइए मत लहसुन का दूध आपको दर्द से राहत दिला सकता है।
पढ़ें- इस मौसम घर पर ही ट्राई करें ये टेस्टी गरमा गरम डिश, जानें रेसिपी
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
लहसुन के दूध में एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ कई जरूरी पौष्टिक तत्व जैसे विटामिन(A,B1,C) मिनरल, पॉलीसैक्रराइड्, प्रोटीन और एंजाइम्स पाए जाते हैं। जो शरीर की नसों में आई सूजन को कम करने का काम करता है। जिसकी वजह से कमर दर्द में राहत मिलती है।
कमर दर्द को दूर करने के लिए सबसे पहले लहसुन की बड़ी कलियां लेकर इनके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर एक गिलास दूध में उबाल लें। आप इस दूध में शहद भी मिला सकते हैं। इस दूध को रोज रात को पीने से अपको कमर दर्द में राहत मिलेगी।