Ganpati Visarjan 2024: गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इसी दिन लोग अपने घरों में बप्पा को दस दिन के लिए स्थापित करते हैं और उनकी खूब खातिरदारी करते हैं। वैसे तो गणेश उत्सव का कार्यक्रम दस दिन चलता है, लेकिन बहुत सी जगहों पर 1.5 दिन, 5 दिन, 7 दिन के लिए भी बप्पा स्थापित किए जाते हैं। स्थापना के आखिरी दिन बप्पा का विसर्जन करके उन्हें विदाई दी जाती है।
बप्पा की विदाई वाले परिवार के सभी सदस्य गणपति की आरती करते हैं, उन्हें फूल, मिठाई, और नारियल अर्पित करते हैं। इसके साथ बप्पा की विदाई यानी गणपति विसर्जन के दिन तमाम तरह की मिठाई बनाने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन मिठाई के रूप में भगवान गणेश को प्रसाद अर्पित किया जाता है और घर के सभी लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जाती हैं। यहां कुछ खास मिठाइयां हैं जो गणपति विसर्जन के दिन बनाई जा सकती हैं: