फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganpati Visarjan 2024: गणपति विसर्जन के दिन बप्पा को लगाएं वेज थाली का भोग, इन पकवानों को करें तैयार

Tue, 17 Sep 2024 09:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बप्पा की विदाई के दिन वेज थाली तैयार करने का प्लान कर रही हैं तो यहां हम आपको कुछ स्वादिष्ट पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
गणपति विसर्जन के दिन बप्पा को लगाएं वेज थाली का भोग - फोटो : instagram
Ganpati Visarjan 2024:  भगवान गणेश के जन्मोत्सव यानी कि गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने-अपने घरों में बप्पा की स्थापना करते हैं। स्थापना के बाद से ही चारों तरफ बप्पा के आगमन की धूम दिखाई देती है। इन दस दिनों में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। दस दिन तक चलने वाले इस समारोह के बाद गणपति बप्पा को विदाई दी जाती है। ऐसी मान्यता है कि धरती लोक पर दस दिन रहने के बाद बप्पा वापस अपने घर चले जाते हैं।

 विसर्जन के दिन "गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारे गूंजते हैं, जो गणेश जी की विदाई का संकेत होते हैं। बप्पा की विदाई के वक्त उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाया जाता है। इसी के चलते हम आपको वेज थाली तैयार के लिए कुछ पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप विसर्जन वाले दिन तैयार करके बप्पा को भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
गणपति विसर्जन के दिन बप्पा को लगाएं वेज थाली का भोग - फोटो : iStock
पूड़ी-कचौड़ी

त्योहारों का सीजन है। ऐसे में बप्पा के लिए स्वादिष्ट पूड़ी-कचौड़ी बनाएं। त्योहार के समय रोटी खाने में किसी को पसंद नहीं आती। ऐसे में बप्पा के लिए गरमागरम पूड़ी और कचौड़ी बनाएं। आप अपनी पसंद के हिसाब से दाल या आलू की कचौड़ी तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
गणपति विसर्जन के दिन बप्पा को लगाएं वेज थाली का भोग - फोटो : instagram
छोले की सब्जी

पूड़ी की बात हो रही है तो उसके साथ छोले की सब्जी ही बनाएं। मसालेदार छोले की सब्जी आपकी वेज थाली का स्वाद बढ़ा देगी। छोले बनाते वक्त ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा मसाले न डालें। ज्यादा मसालों से स्वाद बिगड़ जाता है। 

4 of 7
गणपति विसर्जन के दिन बप्पा को लगाएं वेज थाली का भोग - फोटो : instagram
आलू-गोभी

इस मौसम में आलू-गोभी की सब्जी काफी स्वादिष्ट लगती है। ऐसे में बिना सोचे आप इस मसालेदार आलू-गोभी की सब्जी को बना सकती हैं। इसे बनाने के बाद सजाने के लिए इसमें धनिया पत्ती अवश्य डालें।
विज्ञापन

5 of 7
गणपति विसर्जन के दिन बप्पा को लगाएं वेज थाली का भोग - फोटो : instagram
रायता

अपनी मसालेदार थाली में ठंडा-ठंडा बूंदी का रायता या फिर मिक्स वेज रायता भी शामिल करें। इससे थाली का स्वाद बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
गणपति विसर्जन के दिन बप्पा को लगाएं वेज थाली का भोग - फोटो : instagram
स्नैक्स

भले ही आप वेज थाली तैयार कर रही हैं, लेकिन इस थाली में कुछ स्नैक्स के आइटम अवश्य शामिल करें। इन स्नैक्स में आप समोसा, आलू टिक्की, ढोकला या फिर वेज कबाब शामिल कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणपति विसर्जन के दिन बप्पा को लगाएं वेज थाली का भोग - फोटो : instagram
मिठाई

अपनी थाली को पूरा करने के लिए उसमें मिठाई अवश्य रखें। मिठाई में या तो मोदक या फिर बेसन के लड्डूओं का चयन आप कर सकती हैं। चाहें को गर्म रसगुल्ला बनाकर बप्पा को इसका भोग लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें