फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganpati Visarjan: विदाई से पहले गणपति को लगाएं बेसन के हलवे का भोग, नोट करें इसे बनाने का तरीका

Thu, 28 Sep 2023 09:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बप्पा के विसर्जन से पहले आप गणपति भगवान को बेसन के हलवे का भोग बनाकर लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
halwa - फोटो : istock
Ganesh Visarjan 2023: आजकल गणपति उत्सव की धूम हर जगह दिखाई दे रही है। कई बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम व्यक्तियों तक ने बप्पा को अपने घर स्थापित कर रखा है। जहां-जहां पर बप्पा स्थापित हैं, वहां-वहां तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लोग बढ़-चढ़ के भाग लेते हैं। जितने दिन बप्पा घरों में स्थापित किया जाता है, उतने दिनों तक लगातार लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं।

इसी के चलते आज के लेख में हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका भोग लगाने के बाद बप्पा आपसे खुश हो जाएंगे। दरअसल, आज के लेख में हम आपको बेसन का हलवा बनाना सिखाने जा रहे हैं। इस लेख को पढ़ने के बाद आप बप्पा के विसर्जन से पहले अपने घर में विराजे गणपति भगवान को बेसन के हलवे का भोग लगाकर उन्हें खुश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
बेसन - फोटो : istock
हलवा बनाने की विधि
  • बेसन – 1 कप
  • घी – ½ कप
  • चीनी – ½ कप
  • दूध – 2 कप
  • इलायची – 6 से 7 (पाउडर)
  • सूखे मेवे ( जरूरत अनुसार बारीक कटे हुए )
विज्ञापन

3 of 6
cooking - फोटो : istock
विधि

बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर उसे गर्म करें। इसके बाद इस गर्म पैन में बेसन डाल दें। अब गैस को हल्का करके इस बेसन को सुनहरा होने तक सही से भूनें।

4 of 6
halwa
इस बेसन को आपको सही से चलाते रहना है। जब ये सही से भुन जाए तो इसमें चीनी डालें। इसके बाद इस चीनी को सही से चलाएं। अब पैन में धीरे-धीरे दूध डालें और चलाएं।
विज्ञापन

5 of 6
halwa
ध्यान रखें कि दूध डालने के बाद इसमें गुठलियां पड़ने लगेंगी, जिसको आपको सही से खत्म करना है। जब गुठलियां खत्म हो जाए तो इसमें बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स को डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
halwa - फोटो : istock
इस हलवे को प्लेट में निकाल कर आप इसका भोग लगा सकती हैं। इसे आप ज्यादा मात्रा में बनाकर आस-पड़ोस में बंटवा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें