फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi Special Bhog: इस बार गणेश चतुर्थी पर बनाएं ये पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पकवान

Sat, 07 Sep 2024 08:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस गणेश चतुर्थी आप बप्पा को महाराष्ट्रीयन पकवान का भोग लगा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ खास पकवानों की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Amar Ujala
Ganesh Chaturthi Special Bhog: गणेश उत्सव की शुरूआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू होने वाले 10 दिन के इस उत्सव की धूम अभी से बाजारों में दिखाई दे रही है।

बात करें इस साल की तो इस साल बप्पा का जन्मदिन 7 सितंबर यानी कि शनिवार को मनाया जाएगा। ऐसे में 7 सितंबर को ही लोग अपने घरों में बप्पा की स्थापना करेंगे। अगर आप भी इस बार बप्पा की स्थापना अपने घर में कर रहे हैं, तो उनके भोग की भी तैयारी पहले से कर लीजिए।

दरअसल, हम यहां आपको कुछ ऐसे महाराष्ट्रीयन पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप गणपति बप्पा को लगा सकते हैं। वैसे तो ये सभी पकवान आपको बाजार में रेडीमेड मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप खुद बनाकर इसका भोग लगाएंगे तो भगवान गणेश आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram
मोदक

बप्पा के भोग के लिए सबसे अहम पकवान मोदक ही होता है। वैसे तो बाजार में आजकल कई तरह के मोदक मिलते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर बने मोदक का भोग बप्पा को लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram
नारियल के लड्डू

प्रसाद के लिए अगर मोदक नहीं बनाना चाहते तो नारियल के लड्डू एक आसान विकल्प है। इसे आप पहले से भी तैयार करके रख सकते हैं। पहले से तैयार करके इसे फ्रिज में स्टोर करें और फिर गणपति के जन्मदिन के दिन इसका भोग लगाएं। 

4 of 7
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram
श्रीखंड

गर्मी के मौसम में ठंडे-ठंडे श्रीखंड का भोग भी आप बप्पा को लगा सकते हैं। इसे आप चाहें तो साधारण बनाएं। अगर अलग तरह से बनाने का मन है तो अलग फ्लेवर भी आप इसमें एड करके इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram
साबूदाना खिचड़ी

कुछ फलाहारी चीज का भोग बप्पा को लगाना चाहते हैं तो साबूदाना खिचड़ी से अच्छा विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता। इसे मूंगफली और आलू के साथ तैयार करें और फिर इसका भोग लगाएं। आप इसे प्रसाद में भी बांट सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram
थालीपीठ

अगर आप बप्पा को लंच में कुछ खास भोग लगाना चाहते हैं तो उनके लिए साबूदाना थालीपीठ तैयार करें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे रायते या फिर अचार के साथ परोसें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : instagram
पुरनपोली

यह आटे की बनीं मीठी रोटी होती है, जिसमें चना दाल और गुड़ का मिश्रण भरा जाता है। इसे हमेशा देसी घी में बनाकर तैयार किया जाता है, जिस वजह से इसका स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में आप भी इस खास पकवान को बनाकर बप्पा को इसका भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें