फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023: ऐसे घर पर तैयार करें गणपति का प्रिय भोग मोदक, हर मनोकामना होगी पूरी

Tue, 19 Sep 2023 01:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के इस लेख में हम आपको घर पर ही बप्पा का प्रिय भोग मोदक बनाना बताएंगे, ताकि आप इसका भोग भगवान को लगा सकें। 
विज्ञापन
1 of 6
Modak - फोटो : Istock
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के त्योहार को अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में बाजारों में इसकी धूम दिखाई देने लगी है। बप्पा के आगमन से पहले लोग अपने घरों में साफ-सफाई में लगे हैं। कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक अपने घर बप्पा को लेकर आते हैं। दस दिन तक काफी धूमधाम से लोग बप्पा को अपने घर में स्थापित करते हैं। इसके बाद अनंत चतुदर्शी के दिन बप्पा को विदा किया जाता है।

ऐसे में लोग अपने घर में गणपति को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के भोग-पकवान बनाते हैं। गणपति को भोग में मोदक काफी प्रिय है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको घर पर ही बप्पा का प्रिय भोग मोदक बनाना बताएंगे, ताकि आप इसका भोग भगवान को लगा सकें। ऐसी मान्यता है कि गणपति को मोदक का भोग लगाने से हर मनोकामना पूरी होती है। 
विज्ञापन

2 of 6
modak - फोटो : Social media
मोदक बनाने के लिए सामान 
  •  दो कप चावल का आटा
  • एक चम्मच देसी घी
  • एक कप कसा हुआ नारियल
  • दो चम्मच गुड़
  • दो बड़े चम्मच बारीक कटा काजू
  • बादाम
  • पिसी इलायची
विज्ञापन

3 of 6
Modak - फोटो : Istock
विधि

अगर आप मोदक बनाने का सोच रही हैं तो सबसे पहले इसकी स्टफिंग तैयार कर लें। स्टफिंग तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखें और इसमें देसी घी गर्म करें। इसके बाद इसमें घिसे हुए नारियल को सही से भून लें। जब ये हल्का भून जाए तो इसे निकाल कर अलग रख लें।

4 of 6
गुड़ - फोटो : Social media
अब पैन इसमें गुड़ के टुकड़े डालें। जब गुड़ पिघल जाए तो इसमें भुना हुआ नारियल डालें। अब इसे एक साथ पकाएं। इसमें स्वाद के लिए पिसी इलायची और पिसे मेवे भी डालें। अच्छे से पक जाने पर इस गैस बंद करें और स्टफिंग को एक प्लेट में निकाल लें। 
विज्ञापन

5 of 6
modak - फोटो : Social media
अब मोदक बनाने के लिए सबसे पहले चावल का आटा लें। इसके बाद एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें घी डालें। जब पानी उबलने लगे तो इसमें चावल का आटा डाल कर अच्छे से मिलाएं। कुछ देर आटे को पकाने के बाद अब गैस को बंद कर दें। तैयार हुए इस डो को एक प्लेट में निकाल लें। हल्का ठंडा हो जाने के बाद हाथ में घी लगाकर इसका आटा गूंथ लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
modak - फोटो : Social media
इसके बाद बाजार में उपलब्ध मोदक के मोल्ड में हल्का सा घी लगाएं। इसके बाद छोटी सी लोई लेकर उसे मोल्ड में रखें। मोल्ड के बीच में से स्टफिंग को अंदर भरें। अब इसे तैयार करके एक साथ दस से 15 मिनट के लिए स्टीम करें। बस तैयार है गणपति का प्रिय मोदक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें