Fruit Custard Recipe: बहुत से बच्चों के स्कूल में गर्मी की छुट्टियां हो गई हैं और बहुत से बच्चों की छुट्टी होने वाली हैं। ऐसे में अब कुछ समय तक बच्चे घर पर ही रहेंगे। ये जब स्कूल जाते हैं तो उनके खाने को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होती है, दिक्कत तब सामने आती है जब बच्चे घर पर रहते हैं। उस वक्त हर कोई चाहता है कि वो अपने बच्चे को उसकी पसंद की हर एक चीज खिलाए लेकिन इस दौरान उसकी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ता है। खासतौर पर अब जब भीषण गर्मी पड़ने लगी है तो लोग ठंडी चीजें ही खाना और खिलाना पसंद करते हैं।
अगर आप भी अपने बच्चे के लिए कुछ स्वादिष्ट और ठंडी डिश बनाने का सोच रही हैं तो फ्रूट कस्टर्ड एक बेहतर विकल्प है। फ्रूट कस्टर्ड एक ऐसा पकवान है जो खाने में स्वादिष्ट लगता है। ये गर्मी से भी राहत पहुंचाता है। अगर आप गर्मी के मौसम में ये अपने परिवारवालों और बच्चों को परोसेंगे तो वो इसे खाकर जरूर खुश होंगे।