फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amchoor Powder Recipe: घर पर आसान विधि से बनाएं अमचूर पाउडर, स्टोर करने का सही तरीका भी जान लें

Wed, 03 Jul 2024 05:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको बाजार में मिलने वाले मिलावटी मसालों पर भरोसा नहीं है तो घर पर ही आसान विधि से अमचूर पाउडर तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 7
घर पर आसान विधि से बनाएं अमचूर पाउडर - फोटो : instagram
Amchoor Powder Recipe: एक समय था जब दादी-नानी रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों को घर पर ही तैयार करती थीं, लेकिन आज के समय में सब कुछ बाजार में मिल जाता है। इसी वजह से महिलाएं घर पर मसाले नहीं पीसतीं और बाजार से ही सब खरीदती हैं। भले ही बाजार में आपको रेडीमेड मसाले मिल जाते हैं लेकिन आजकल इन मसालों में मिलावट पाई जाती है, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। ऐसे में हम आपको घर पर ही अमचूर पाउडर बनाना सिखाते हैं।

दरअसल, अमचूर पाउडर कच्चे आम से बनता है। इसी के चलते इस मौसम में आप इसे तैयार कर सकते हैं, क्योंकि आजकल बाजार में कच्चे आम बेहद कम दामों में मिलते हैं तो अगर आपको बाजार में मिलने वाले मिलावटी मसालों पर भरोसा नहीं है तो घर पर ही आसान विधि से अमचूर पाउडर तैयार करें। हम आपको अमचूर पाउडर सही से स्टोर करने का तरीका भी बताएंगे, ताकि ये खराब न हो। 
विज्ञापन

2 of 7
घर पर आसान विधि से बनाएं अमचूर पाउडर - फोटो : instagram
अमचूर पाउडर बनाने का सामान

कच्चे आम ( इसकी मात्रा का चुनाव अपने हिसाब से करें )
विज्ञापन

3 of 7
घर पर आसान विधि से बनाएं अमचूर पाउडर - फोटो : iStock

विधि

अमचूर पाउडर बनाने से पहले सबसे पहले कच्चे और हरे आम चुनें। यह सुनिश्चित करें कि आम पके हुए न हों क्योंकि हमें खट्टे आम चाहिए। अगर आम हल्का सा भी सॉफ्ट लग रहा हो तो उसे साइड हटा दें। अब कच्चे-कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर उनका छिलका हटा लें। इसके बाद छिले हुए आमों को पतले स्लाइस में काट लें।
 

4 of 7
घर पर आसान विधि से बनाएं अमचूर पाउडर - फोटो : instagram
अगर आम के टुकड़े पतले होंगे तो ये जल्दी सूखेंगे। आम के टुकड़े करके इसे एक बड़ी ट्रे या प्लेट में फैला दें। ध्यान रखें कि ये एक-दूसरे के ऊपर न डालें। अब इस ट्रे को धूप में रखें और स्लाइस को पूरी तरह से सूखने दें। इसे कम से कम तीन से चार दिन तेज धूप में रखना है। बीच-बीच में आम के टुकड़ों को पलटते रहें।
विज्ञापन

5 of 7
घर पर आसान विधि से बनाएं अमचूर पाउडर - फोटो : instagram
जब आम के स्लाइस पूरी तरह से सूख जाएं और कुरकुरे हो जाएं, तो उन्हें मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। पीसने के बाद इस पाउडर को छलनी से छान लें ताकि बड़े टुकड़े निकल जाएं। यदि कोई बड़े टुकड़े बचे हों तो उन्हें दोबारा पीस लें। अब आपका अमचूर पाउडर तैयार है, जिसे आप विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल कर सकती हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
घर पर आसान विधि से बनाएं अमचूर पाउडर - फोटो : instagram

ऐसे करें स्टोर

इसे स्टोर करने के लिए हमेशा एक एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। इससे पाउडर में नमी नहीं जाएगी और यह लंबे समय तक ताज़ा रहेगा। इसके साथ ही इस पाउडर के कंटेनर को किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें। नमी और गर्मी से बचाने के लिए इसे रसोई के कैबिनेट में स्टोर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घर पर आसान विधि से बनाएं अमचूर पाउडर - फोटो : instagram
कंटेनर को सीधे धूप से दूर रखें। धूप से पाउडर का रंग और स्वाद प्रभावित हो सकता है। यदि आपने ज्यादा मात्रा में अमचूर पाउडर बनाया है, तो इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए एक अलग छोटे डिब्बे में रखें। बाकी को पैक करके अलग रख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें