महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म से गुजरना पड़ता है। इस दौरान उन्हें कई शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों और सूखे मेवों के बारे में बताएंगे जिससे आप मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पा सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
खरबूजे में थक्कारोधी गुण होता है और यह थक्कों को घोल कर मांसपेशियों में ऐंठन को कम कर देता है जिससे मांशपेशियों में ऐंठन से राहत मिलती है। मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए ये जरूर खाएं।
विज्ञापन
3 of 6
केले में विटामिन B6 मौजूद होती है जो क्रैंप्स को कम करने में मदद करती है। साथ ही यदि आपको मासिक धर्म के दौरान, सूजन की समस्या भी होती है तो केले से आपको उसमें भी राहत मिल सकती है।
4 of 6
अनानास मासिक धर्म के दौरान दर्द का कारण बनने वाली मांशपेशियों को रिलेक्स करता है। जिससे उनमें होने वाली ऐंठन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। यह क्रैंप्स को कम करने के साथ-साथ रक्त के बहाव को भी ठीक करता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Getty Images
बादाम पीरियड्स के दर्द से निजात दिलाता है। इसमें विटामिन ई पाया जाता है जो पीरियड्स के दर्द से राहत देता है।