फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Food Items Named After Celebrities: दीपिका पादुकोण डोसा-सनी लियोनी चाप तक, फिल्मी सितारों के नाम पर हैं ये स्पेशल डिश

Sun, 26 Jun 2022 05:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
named after bollywood celebs - फोटो : instagram
फिल्मी सितारों का उनके फैन पर अच्छा खास असर रहता है। कपड़े पहनने के ढंग और स्टाइल से लेकर बोलने तक में लोग अपने पसंदीदा सितारे को कॉपी करते दिखते हैं। लेकिन ये फैनगिरी केवल यहीं तक सीमित नहीं रहती। बल्कि खाने के मामले में भी इन सितारों का जलवा देखने को मिलता है। भारत से लेकर विदेशों तक कई सारी ऐसी डिश हैं जिनका नाम बॉलीवुड के हीरो-हीरोइन पर है। जिसमे दीपिका पादुकोण से लेकर सनी लियोनी तक शामिल हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ डिशेज, जिनके नाम इन एक्टर और एक्ट्रेस के नाम पर हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
dosa - फोटो : istock
दीपिका पादुकोण डोसा
दीपिका पादुकोण के फैंस उनके हर लुक के दीवाने रहते हैं। लेकिन ये दीवानगी खाने को भी लेकर है। दरअसल, ऑस्टिन, टैक्सास के डोसा लैब में दीपिका पादुकोण के नाम पर डोसे का नाम रखा गया है। जिसमें आलू की फिलिंग के साथ ही तीखी घोस्ट चिली की टॉपिंग की गई है। अपने नाम पर डोसे का नाम रखा जानकर दीपिका पादुकोण ने भी ट्वीट किया था।
विज्ञापन

3 of 6
pizza (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
करीना कपूर पिज्जा
दिल्ली में इटैलियन पिज्जा के आउटलेट में करीना कपूर पिज्जा मिलता है। जो कि करीना कपूर के साइज जीरो से इंस्पायर है। लो फैट पिज्जा के पतले बेस पर चिकन और टेस्टी टॉपिंग्स की गई होती है। 

4 of 6
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
चिकन संजू बाबा
संजय दत्त के नाम पर चिकन संजू बाबा डिश है। मुंबई के मोहम्मद अली रोड, साउथ मुंबई में नूर मोहम्मदी होटल काफी ज्यादा मशहूर है। वहां पर 2010 से ही स्पाइसी ग्रेवी वाली खास चिकन संजू बाबा डिश मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई में ही बांद्रा में सलमान खान का थीम रेस्टोरेंट है। जिसमे सलमान खान के अलग-अलग किरदार के नाम पर डिश मिलती है। जिसमे एज स्वीट एज प्रेम नाम की डेजर्ट के साथ ही चुलबुल चावल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनी लियोनी - फोटो : youtube
सनी लियोनी मलाई चाप
दिल्ली में वेजिटेरियन डिश के लिए मशहूर रेस्टोरेंट में कई सारे टेस्टी व्यंजन हैं। जिसमे सनी लियोनी के गानों के नाम पर चाप का नाम रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें