फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसिपी: घर पर मिनटों में बना सकते हैं मसालेदार लहसुन वाले आलू, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद

Tue, 27 Jul 2021 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
आज के दौर में लोग अपने स्वास्थ के प्रति काफी चिंतित रहते हैं, जिसके कारण वे काफी हेल्दी खाने का ही सेवन करते हैं। लेकिन कई हेल्दी चीजें खाने में इतनी स्वादिष्ट नहीं होती हैं, जिसकी वजह से कई बार बच्चे क्या बड़े लोग भी इन्हें खाने से बचते हैं। जैसे- आलू की सब्जी को ही ले लीजिए। आलू हमारे शरीर को काफी फायदे देता है। ये हमेंं कई त्वचीय रोगों से बचाने में, कब्ज की समस्या में आराम देने मेंं और चेहरे की झुर्रियां कम करने में मदद करता है। ऐसे में आप मसालेदार लहसुन वाली आलू डिश बना सकते हैं। इसे बनाना जितना आसान है, उतनी ही ये हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। लहसुन हमारे शरीर के लिए काफी पौष्टिक और कई लाभकारी गुणों से भरा होता है। ऐसे में आप इस डिश को जरूर बना सकते हैं। तो चलिए आपको इस मसालेदार लहसुन वाले आलू को बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये चीजें चाहिए:-

-आपको कोषेर नमक चाहिए
-लगभग 10-12 ग्राम लहसुन (कीमा बना हुआ)
-दो बड़े चम्मच वर्जिन जैतून का तेल
-काली मिर्च
-अजमोद लगभग आधा चम्मच (कीमा बना हुआ)
-लगभग 6 मोटे आलू जो मध्यम कटे हों।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
ऐसे करें तैयार
  • अब सबसे पहले आपको ओवन को 204 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करना है। इसके बाद एक बर्तन में आलू, नमक, काली मिर्च, जैतून का तेल, लहसुन और मिर्च डालकर इसमे अच्छे से मिलाएं। आपको इन्हें तब तक मिलाना है, जब तक कि ये सभी चीजें आलू पर बराबर तरीके से न लग जाए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अब तैयार किए गए आलू को बेकिंग ट्रे में डालकर बेक करें, और इन्हें तब तक बेक करना है जब तक कि ये ब्राउन और करारे न हो जाए। इसके लिए आपको लगभग 20 मिनट तक इन्हें रखना है। ध्यान रहे कि थोड़ी-थोड़ी देर में स्पैचुला की मदद से आलू को पलटते रहें, ताकि ये दोनों तरफ से पक जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
इसके बाद जब आलू दोनों तरफ से पक जाएं, और अच्छे से करारे हो जाएं तो आपको इन्हें बाहर निकाल लेना है। फिर इन्हें अजमोद के साथ सीजन करें और आखिर में चटनी के साथ परोसे। आप इन्हें सुबह नाश्ते में या शाम को नाश्ते में खा सकते हैं। ये खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतने ही सेहत के लिए भी लाभदायक होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें