फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roti Samosa Recipe: बच गई हैं रोटियां तो न हों परेशान, झटपट तैयार करें रोटी समोसा

Tue, 28 May 2024 08:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आप बची हुई रोटी से जब समोसे बनाएंगे तो ये खाने में भी काफी टेस्टी लगेंगे और इसे खाने से ज्यादा नुक्सान भी नहीं होगा। 
विज्ञापन
1 of 5
Roti Samosa
Roti Samosa Recipe : हर भारतीय घर में लंच और डिनर में रोटी खाना ही पसंद किया जाता है। ये खाने में जितनी सिंपल होती है, उतनी ही पौष्टिक होती है। गर्मागर्म रोटियां खाना हर किसी को पसंद होता है पर, कई बार ऐसा होता है कि जब आप रोटी बना कर रखती हैं तो वो बच जाती हैं। ऐसे में इसे फेंकने का मन भी नहीं करता। इसी के चलते आपकी इस परेशानी का हल आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

दरअसल, आज हम आपको बची हुई रोटियों से टेस्टी समोसे बनाना सिखाएंगे। समोसे खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि, मैदे के समोसे लोग नहीं खाते क्योंकि मैदा शरीर को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में आप बची हुई रोटी से जब समोसे बनाएंगे तो ये खाने में भी काफी टेस्टी लगेंगे और इसे खाने से ज्यादा नुकसान भी नहीं होगा तो आइए देर ना करते हुए आपको बची हुई रोटियों से समोसे बनाना सिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Roti - फोटो : Istock
सामग्री
  • रोटी – 4
  • आलू उबले – 2-3
  • बेसन – 3 टी स्पून
  • हरी मिर्च कटी – 2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
  • कलौंजी – 1/2 टी स्पून
  • हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून
  • तेल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार
विज्ञापन

3 of 5
Potato - फोटो : iStock
विधि

रोटी के समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू उबाल कर इन्हें ठंडा कर लें। अब इसका छिलका उतार करके अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डाल कर उसमें कलौंजी और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकेंड कर भूनें। इसके बाद मसला हुआ आलू कड़ाही में डालें और उसे चम्मच की मदद से चलाते हुए फ्राई करें। इसे कुछ मिनट तक अच्छे से भूनें। 

4 of 5
samosa - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अब इसमें सभी मसाले और नमक डाल कर अच्छे से मिला लें। जब ये तैयार हो जाए तो इसके ऊपर धनिए की पत्तियां डालें। अब इसे अलग रख कर ठंडा कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Samosa - फोटो : Istock
समोसे को चिपकाने के लिए बेसन का गाढ़ा घोल तैयार करें। इसके बाद रोटी को बीच से काट लें। अब एक टुकड़ा लेकर इसका कोन बनाएं और इसमें आलू की फिलिंग भरें। लास्ट में इसे समोसे का आकार देकर बेसन के घोल की मदद से चिपका दें। अब एक कड़ाही तेल गर्म करके उसमें रोटी समोसा को डालकर डीप फ्राई करें। इसे चटनी के साथ गर्मागर्म ही परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें