हम जो भी चीजें खाते हैं, वे जरूरी हैं कि स्वाद के अलावा वे डिश हेल्दी भी हो। हम स्वस्थ रहें इसके पीछे हमारे खानपान का अहम रोल होता है, इसलिए जो भी खाएं वे हेल्दी ही खाएं। कई बार लोग जल्दबाजी में कुछ भी बनाकर खा लेते हैं, लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि क्या ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? क्योंकि हमारे शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम समेत कई अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आप पनीर सैंडविच का सेवन कर सकते हैं। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही हेल्दी भी है। इसे आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं, अपने बच्चों के लंच के टिफिन में उन्हें दे सकते हैं या फिर शाम के नाश्ते में चाय के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं, और बताते हैं कि कैसे आप इस पनीर सैंडविच को मिनटों में तैयार कर सकते हैं और इसे खाने के क्या फायदे आपको मिल सकते हैं।