फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बनाएं ये पनीर सैंडविच, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

Thu, 05 Aug 2021 11:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
paneer sandwich recipe - फोटो : istock
हम जो भी चीजें खाते हैं, वे जरूरी हैं कि स्वाद के अलावा वे डिश हेल्दी भी हो। हम स्वस्थ रहें इसके पीछे हमारे खानपान का अहम रोल होता है, इसलिए जो भी खाएं वे हेल्दी ही खाएं। कई बार लोग जल्दबाजी में कुछ भी बनाकर खा लेते हैं, लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि क्या ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? क्योंकि हमारे शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम समेत कई अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आप पनीर सैंडविच का सेवन कर सकते हैं। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही हेल्दी भी है। इसे आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं, अपने बच्चों के लंच के टिफिन में उन्हें दे सकते हैं या फिर शाम के नाश्ते में चाय के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। तो चलिए आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं, और बताते हैं कि कैसे आप इस पनीर सैंडविच को मिनटों में तैयार कर सकते हैं और इसे खाने के क्या फायदे आपको मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ये चीजें चाहिए:-

-धनिया पत्ता
-पनीर
-पत्ता गोभी
-शिमला मिर्च
-हरी मिर्च
विज्ञापन

3 of 5
खीरा - फोटो : पिक्साबे
-काली मिर्च
-मक्खन
-ब्राउन ब्रेड
-प्याज
-टमाटर
-खीरा (कद्दूकस किया हुआ)।

4 of 5
paneer - फोटो : Pixabay
ऐसे करें तैयारी

-सबसे पहले आपको प्याज को छीलकर बारीक काट लेना है और फिर गोभी को काट लें

-इसके बाद पनीर को काट लें और एक बर्तन में पनीर, मिर्च, पत्ता गोभी, खीरा, काली मिर्च, हरा धनिया और शिमला मिर्च को मिला लें

-अब आपको ब्रेड लेनी है, वैसे तो इसके लिए ब्राउन ब्रेड इस्तेमाल की जाती है, लेकिन अगर आप चाहें तो आप व्हाइट ब्रेड भी इस्तेमाल में ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
paneer sandwich recipe - फोटो : istock
-जहां एक ब्रेड की स्लाइस पर मक्खन लगाना है, तो वहीं दूसरी ब्रेड पर पनीर और बाकी सब्जियों से बना मिश्रण लगाना है।

-इसके बाद जब आपकी सारे ब्रेड में मिश्रण डल जाए, तो आपको फिर इन सभी सैंडविच को लगभग दो मिनट तक ग्रिल करना है।

-इसके बाद तैयार है आपका स्वादिष्ट और हेल्दी पनीर सैंडविच। आप इसे लाल चटनी या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें