फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: चॉकलेट से बनीं ये पांच ड्रिंक गर्मियों में देगी ठंडक का एहसास, बनाने में है आसान

Sun, 24 Apr 2022 10:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
chocolate - फोटो : istock
गर्मियों के मौसम में तेज धूप और पसीने की वजह से शरीर का काफी सारा पानी निकल जाता है। ऐसे में जरूरी है कि बॉडी को हाइट्रेडेट रखा जाए। दस से बारह गिलास पानी के साथ ही कुछ ठंडे पेय पदार्थ भी पीने चाहिए। जो ना केवल शरीर को ठंडक दें बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद हों। चॉकलेट से बनीं ये ड्रिंक्स बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई चाव से पीना पसंद करेगा। साथ ही ये सेहतमंद भी होगा। तो चलिए जानें वो कौन सी ड्रिंक हैं जिन्हें आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
coffee - फोटो : Pixabay
फ्रोजेन चॉकलेट कैपेचीनो
कॉफी और चॉकलेट से तैयार ये ड्रिंक बनाने में काफी आसान है। दूध, कोको पाउडर और कॉफी के साथ चीनी को डालकर ब्लेंड कर लें। फिर इस ड्रिंक को सर्व करने के लिए चॉकलेट सीरप और आइस क्यूब डालकर ठंडा करें और गिलास में डालकर परोसें। 
विज्ञापन

3 of 5
लस्सी - फोटो : Social Media
चॉकलेट लस्सी
दही गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होती है। दही से बनी छाछ जहां धूप और लू से बचाती है। वहीं मीठी लस्सी शरीर को ठंडक देने का काम करती है। लेकिन अगर आप पारंपरिक लस्सी में कुछ नया टेस्ट लाना चाहते हैं। दही में चीनी के साथ चॉकलेट सीरप डालकर ब्लेंड करें। और आइस क्यूब डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

4 of 5
chocolate drink - फोटो : instagram
चॉकलेट मिल्कशेक विद हेजलनट
चॉकलेट से बनीं ये ड्रिंक बच्चे काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसमे दूध के साथ कोको पाउडर, चीनी, हेजलनेट पेस्ट और क्रीम को डालकर ब्लेंड करें। आइस क्यूब को भी साथ में मिला दें। बस तैयार है चॉकलेट हेजलनेट मिल्कशेक। ये काफी स्वादिष्ट लगता है और शरीर को ठंडक पंहुचाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chocolate drink - फोटो : twitter
वनीला चॉकलेट शेक
समर कोल़्ड ड्रिंक्स में मिल्क शेक को सब बहुत पसंद करते हैं। वनीला चॉकलेट शेक बनाने के लिए कोको पाउडर और दूध डालकर पहले बेस तैयार कर लें। फिर इसमे वनीला आइसक्रीम डालकर ब्लेंड करें। तैयार है वनीला चॉकलेट स्वादिष्ट ड्रिंक। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें