शाम के नाश्ते में रोजाना क्या खाया जाए? ये हर किसी की समस्या होती है। क्योंकि शाम के वक्त कुछ ऐसा हल्का-फुल्का और चटपटा खाने का दिल करता है। जिससे पेट भी भर जाए। हालांकि पकौड़ी और तला हुआ स्नैक्स रोजाना खाना संभव नहीं होता। क्योंकि इससे फैट बढ़ने और दिल की सेहत को नुकसान होने का खतरा रहता है। वहीं कुछ चीजें पचने में भी समय लेती हैं। ऐसे में रात का खाना प्रभावित होता है। तो आज हम लेकर आएं हैं ऐसे ही कुछ खास ईवनिंग स्नैक्स जिन्हें खाने के बाद पेट भी भर जाएगा और मन भी। तो चलिए जानें क्या हैं वो खास स्नैक्स।