फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लहसुन-प्याज के बनाएं कश्मीरी दम आलू, स्वाद के मामले में नहींं है कम

Wed, 16 Sep 2020 09:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dum aloo
बिना प्याज और लहसुन के मासेलदार ग्रेवी वाली सब्जी के बारे में सोचना भी मुश्किल होता है। क्यों कि कई बार ग्रेवी बनाने के लिए प्याज की जरूरत होती है। वहीं लहसुन भी स्वाद बढ़ाता है। लेकिन अगर आपको कभी बिना प्याज और लहसुन की मसालेदार सब्जी बनानी पड़ जाए तो कश्मीरी दमआलू को आप ट्राई कर सकती हैं। कश्मीरी मसालों से बनाई जाने वाली ये डिश हर किसी को पसंद आएगी। साथ ही इसका स्वाद भी काफी अलग होगा। इसे खाने के बाद लोग उंगलिया चाटते रह जाएंगे। तो चलिए जानें बिना प्याज-लहसुन के कश्मीरी दम आलू को बनाने की रेसिपी। 
विज्ञापन

2 of 5
aloo
कश्मीरी दम आलू बनाने की सामग्री
आधा किली छोटे आलू, एक कप दही, तीन चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, तीन चौथाई कप सरसों का तेल, हींग चुटकीभर, एक दालचीनी, दो लौंग, एक बड़ी इलायची, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच सोंठ, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन

3 of 5
Potato - फोटो : अमर उजाला
बनाने की विधि
सबसे पहले छोटे आलूओं को अच्छे से साफ कर लें और बीस से तीस मिनट के लिए पानी में डालकर रख दें। नहीं तो धोकर साफ कर लें। एक बर्तन में पानी डालकर इन आलुओं को नमक डालकर उबाल लें। ध्यान रहे आलू ज्यादा ना पक जाएं। अब इसके छिलके को निकालकर टूथपिक की मदद से छेक कर लें। फिर सरसों के तेल में आलू को डीप फ्राई कर लें। 

4 of 5
एक बर्तन में दही फेंट कर अलग रख लें। दूसरी कटोरी में लाल मिर्च का पाउडर में दो चम्मच पीनी और मिलाकर स्मूद पेस्ट बनान लें। एक पैन को गैस पर गर्म करें और फिर उसमें दो चम्मच तेल डालें। अब इसमें मिर्च और पानी का घोल मिलाकर डाल दें। ये काम ध्यान से करें क्योंकि गर्म पैन में पानी काफी तेजी से छिटकता है। अब इसमें फेंटा हुआ दही डाल दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
potato
धीमी आंच पर इसे चलाते हुए पकाएं। अब धीमे़-धीमे पानी डालें और चलाते रहें। एक चम्मच सौंफ का पाउडर डालें और साथ में लौंग, काली मिर्च, इलायची और तेज पत्ता, दालचीनी, जीरा डालें। अब इसमें सोंठ डालें। फ्राई किए आलू डालकर चलाएं। नमक डालकर दस मिनट तक पकाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें