गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए हर कोई अपनी डाइट में खीरे को शामिल करता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में खीरा काफी फायदेमंद होता है। बाजार में ये आपको दस से बीस रुपये किलो में आसानी से मिल जाता है, लेकिन अगर हम आपको कहे कि एक खास खीरा है, जिसके लिए आपको 70 हजार रुपये खर्च करने होंगे। हैरान हो गए न आप, आज हम जिस खीरे की बात कर रहे हैं वो कोई मामूली खीरा नहीं इसका नाम है समुद्री खीरा।