आपने एलोवेरा खाने के फायदे बहुत सुने होंगे। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो कई तरह से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इसको स्किन पर लगाने से लेकर इसके जूस को पीने के फायदों से तो आप सभी अच्छे से वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आप इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जानते है?
हैरान मत होइए, यह सच है कि जिस एलोवेरा को आप बहुत सारी परेशानियों का रामबाण मानते हैं उसके कई नुकसान भी हैं। एलोवेरा में मौजूद लैक्सेटिव के कारण आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं उन परेशानियों के बारे में...