फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kimami Sewai Recipe: किमामी सेवईं बनाने का सबसे आसान तरीका क्या है ?

Mon, 31 Mar 2025 09:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज ईद के दिन यदि आप आसान विधि से किमामी सेवईं बनाना चाहते हैं, तो हम आपको यहां उसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
किमामी सेवईं बनाने का सबसे आसान तरीका क्या है ? - फोटो : Adobe stock
Kimami Sewai Recipe: आज का दिन मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए काफी अहम है, क्योंकि आज भारत देश में ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। शव्वाल के महीने में आने वाला ये त्यौहार इबादत करने और बरकतों वालो दिन माना जाता है। इसी के चलते इस दिन लोग खूब खुशियां मनाते हैं। गरीबों में दान देते हैं और एक दूसरे से गिले-शिकवे भुलाकर ईद की बधाई देते हैं। इस दिन हर किसी के घर में नए-नए पकवान बनाए जाते हैं।

यदि आपको भी कुछ खास बनाना है लेकिन बिल्कुल समय नहीं है तो कम समय में बनने वाली किमामी सेवईं तैयार करें। यहां हम आपको किमामी सेवईं बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपने मेहमानों और घरवालों को इस खास मिठाई को खिलाकर उन्हें खुश कर सकें। 
विज्ञापन

2 of 5
किमामी सेवईं बनाने का सामान
किमामी सेवईं बनाने का सामान
  
  • 1 कप पतली सेवईं  
  •  ½ ½ कप चीनी 
  •  2 टेबलस्पून घी  
  • ¼ कप सूखा नारियल 
  •  2 टेबलस्पून कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता)  
  •  ½ टीस्पून इलायची पाउडर  
 
विज्ञापन

3 of 5
किमामी सेवईं बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

किमामी सेवईं बनाने के लिए आपको सबसे पहले एकदम महीन वाली सेवईं लेनी है। अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी लेकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें सेवईं को डालकर भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक कि ये सुनहरी न हो जाए। जब इसका रंग बदल जाए तो इसे निकालकर अलग रख दें। सेवईं भूनते समय ध्यान रखें कि गैस एकदम हल्की हो, वरना ये जल जाएगी।

4 of 5
किमामी सेवईं बनाने की विधि - फोटो : instagram
जब सेवईं भुन जाए तो उसी कढ़ाई में नारियल और मेवा डालकर भून लें। जब ये भी भुन जाएं तो इसे हटाकर अलग रख लें और अब बारी आती है चाशनी बनाने की। चाशनी बनाने के लिए एक कढ़ाई में पानी डालकर उसमें चीनी डालें। इसे तब तक चलाते रहें, जब तक कि ये सही से घुल न जाए। ध्यान रखें कि इसे अभी एकदम गाढ़ा नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किमामी सेवईं बनाने की विधि - फोटो : instagram
जब ये पक जाए तो अब इसमें भुनी हुई सेवईं डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। जब पानी अच्छी तरह सूख जाए और सेवईं गाढ़ी हो जाए, तो इलायची पाउडर डालें और मिला लें।  आखिर में भुने हुए मेवों को भी इसमें डालकर मिक्स करें। बस आपकी किमामी सेवईं तैयार है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें