फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid Recipe: ईद की दावत में मेहमानों के सामने परोसें इस प्रकार की चाट, खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Wed, 10 Apr 2024 03:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस साल अपने घर पर ईद की दावत रख रहे हैं, तो अपने मेहमानों को इस प्रकार की चाट परोस कर उनका दिल जीत सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ईद की दावत में मेहमानों के सामने परोसें इस प्रकार की चाट - फोटो : instagram
ईद का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस साल ये त्योहार 11 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। ये खुशियों का त्योहार होता है, ऐसे में इस दिन लोग एक-दूसरे के घर ईद की बधाई देने जाते हैं। ईद के दिन को खास बनाने के लिए हर कोई नए कपड़े पहनता है, और खुशियां मनाता है। मेहमानों के स्वागत के लिए बहुत से लोग तमाम तरह के पकवान बनाते हैं।

सेंवईयां और बिरयानी तो तकरीबन हर घर में बनती है, लेकिन अगर आप चाहें तो अपने मेहमानों के लिए कुछ खास पकवान तैयार कर सकती हैं। 

अगर आप भी अपने घर में ईद की दावत दे रही हैं, तो अपने मेहमानों को कुछ खास तरह की चाट परोस सकती हैं। चाट एक ऐसा पकवान होता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े लोग तक काफी मन से खाते हैं। ऐसे में आप ईद के दिन अपने मेहमानों को विभिन्न प्रकार की चाट परोस सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
भेलपूरी - फोटो : instagram
भेलपूरी 

बच्चों से लेकर बड़ों तक को भेलपूरी काफी पसंद आती है। आप चाहें तो ईद की दावत में मेहमानों को भेलपूरी परोस सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

3 of 6
पापड़ी चाट - फोटो : Istock
पापड़ी चाट

हर किसी को पापड़ी चाट खाना पसंद होता है। आपको बाजार में रेडीमेड पापड़ी मिल जाएगी। जिसे खरीद आप घर पर ही पापड़ी चाट बना सकती हैं। ये खाने में लोगों को काफी पसंद आती है। 

4 of 6
पापड़ चाट - फोटो : instagram
पापड़ चाट

बाजार में मिलने वाले पापड़ों से आप पापड़ चाट तैयार कर सकते हैं। इसमें अंदर आप अगर कॉर्न भरेंगे, तो ये खाने में और स्वादिष्ट लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
दही वड़ा - फोटो : Istock
दही भल्ला 

खाने में दही वड़ा काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे कई जगह दही भल्ला भी कहते हैं। इसे बनाना थोड़ा कठिन होता है, लेकिन इसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोलगप्पे - फोटो : social media
गोलगप्पे

आप अपने मेहमानों को तीखे या मीठे पानी के गोलगप्पे खिला सकती हैं। इसमें भरने के लिए मसालेदार मटर का इस्तेमाल करें, ताकि इसका स्वाद बढ़ जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें