चैत्र नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं। इन नौ दिनों में लोग अलग-अलग दिन माता के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी लोग सच्चे मन से इन नौ दिनों में माता रानी की पूजा करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।
बात करें नवरात्रि के तीसरे दिन की तो इस दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मां चंद्रघंटा को दूध और दूध से बने पकवान काफी प्रिय हैं। ऐसे में उन्हें दूध से बने पकवानों का भोग लगाया जाता है।
अगर आप भी चाहते हैं कि माना रानी आपकी हर मनोकामना पूरी करे तो आप मां चंद्रघंटा को केसर पेड़े का भोग लगा सकते हैं। इसका भोग लगाने के बाद आप इसे प्रसाद में भी बांट सकते हैं। वहीं ये फलाहारी होते हैं, तो अगर आप नौ दिन व्रत हैं, तो इसका सेवन भी कर सकते हैं।