sewai
- फोटो : सोशल मीडिया
शीर कोरमा
दूध, पिसी चीनी, बादाम, किशमिश, देसी घी, खोवा, भुनी हुई महीन सेंवईं, काजू, पिस्ता। इन सारी सामग्री को मिलाकर शीर कोरमा बनकर तैयार होता है। शीर कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले सारे ड्राई फ्रूट्स को भूनकर रख लें। साथ ही सेंवई को भी भून लें। अब गैस पर दूध को उबालें। उबाल आने के बाद दूध को पकाएं। जब दूध पककर गाढ़ा होने लगे तो इसमे खोवा और पिसी चीनी डाल दें। धीमी आंच पर चलाते रहें। फिर इसमे सेवईं डालकर पकाएं। सबसे आखिर में ड्राई फ्रूट्स और गुलाब जल डालें। इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें। और गर्मागर्म या फिर फ्रिज में ठंडाकर परोसें।