फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheer Khurma Recipe: शीर खुरमा के बिना अधूरा है ईद का त्योहार, यहां जाने इसे बनाने की आसान विधि

Mon, 31 Mar 2025 07:27 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

31 मार्च को भारत में ईद का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में आपने भी शीर खुरमा बनाने की तैयारी कर ली होगी। यदि नहीं तो यहां हम आपको इसी की आसान विधि बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शीर खुरमा के बिना अधूरा है ईद का त्योहार - फोटो : Adobe stock
Sheer Khurma Recipe: चांद का दीदार होने के बाद भारत में 31 मार्च को ईद का पर्व मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी हर किसी ने पूरी कर ली है। लोगों ने ईद के दिन पहनने के लिए नए कपड़े पहले से ही खरीद लिए हैं, तो वहीं हर घर में स्वादिष्ट पकवानों की खुशबू आ रही है। वैसे तो ईद के दिन महिलाएं अपने घरों में अलग-अलग कई पकवान बनाती हैं, लेकिन इन सब पकवानों में शीर खुरमा सबसे खास माना जाता है।

आसान तरीके से बनने वाली ये मिठाई खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और ईद के दिन इसे अवश्य बनाया जाता है। यदि आपको शीर खुरमा बनाने की विधि नहीं पता है तो हम आपको यहां इसे तैयार करने की आसान विधि बताएंगे। इस विधि से शीर खुरमा बनाकर आप अपने घरवालों और मेहमानों को खुश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शीर खुरमा बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
शीर खुरमा बनाने का सामान
  • सेवईं - 100 ग्राम
  • दूध - 1 लीटर 
  • चीनी - 5-6 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
  • घी - 2 टेबलस्पून
  • काजू - 10-12 (कटे हुए)
  • बादाम- 10-12 (कटे हुए)
  • पिस्ता - 8-10 (कटे हुए)
  • किशमिश - 10-12
 
विज्ञापन

3 of 6
शीर खुरमा बनाने की विधि - फोटो : adobe stock
विधि

शीर खुरमा बनाने के लिए आपको सबसे पहले सेवईं को भूनना है। सेवईं भूनने के लिए एक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गर्म करें। जब ये घी गर्म हो जाए तो सेवईं को इसमें डालकर सुनहरा होने तक भूनें। ध्यान रखें कि इसे भूनते समय गैस एक दम हल्की ही रखें, वरना सेवईं जल जाएगी, इससे शीर खुरमा का स्वाद खराब हो जाएगा। जब ये सही से भुन जाए तो उसे अलग प्लेट में निकाल कर रख दें।

4 of 6
शीर खुरमा बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
इसके बाद बारी आती है दूध उबालने की तो एक बड़े बर्तन में मध्यम आंच पर दूध उबालने के लिए रख दें। जब दूध उबल जाए तो उसमें चीनी डालकर चलाएं। जब चीनी घुल जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालें और दूध को खौलने दें। धीमी आंच पर दूध खौलने से इसका स्वाद बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
शीर खुरमा बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
जब तक दूध उबल रहा है, तब एक कढ़ाई में 1 टेबलस्पून घी गरम करें और उसमें काजू, बादाम, पिस्ता, और किशमिश डालकर हल्का सा भूनें। अब इन भूनी हुई मेवा को दूध में मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शीर खुरमा बनाने की विधि - फोटो : instagram
इसके साथ ही भुनी हुई सेवईं को भी दूध में डालें। इसे तब तक चलाते रहें, जब तक की ये पक न जाए। जब सेवईं पक जाए और दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस को बंद कर दें। आप शीर खुरमा को ठंडा भी परोस सकते हैं। ये ठंडा होने पर भी उतना ही स्वादिष्ट लगता है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें