फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2025: ईद के दिन इन वेज पकवानों से सजाएं अपना दस्तरखान, कई व्यंजनों को पहले से बनाकर रख लें

Sun, 30 Mar 2025 10:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके कुछ मेहमान सिर्फ शाकाहारी खाना खाते हैं, तो उनके लिए खास वेज पकवानों से अपना दस्तरखान सजाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
ईद के दिन इन वेज पकवानों से सजाएं अपना दस्तरखान - फोटो : Adobe stock
Eid 2025: त्योहार ईद का है और खाने की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ईद के त्योहार पर हर किसी के घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ये पकवान ऐसे होते हैं, जिन्हें मेहमानों के सामने भी परोसा जा सके। वैसे ईद पर लगभग सभी के घर में नॉनवेज पकवान ही बनते हैं, लेकिन हम आपको कुछ शाकाहारी पकवानों के बारे में बताएंगे।

दरअसल, कई मेहमान ऐसे होते हैं, जो सिर्फ वेज खाना ही खाते हैं। ऐसे मेहमानों को आप अलग-अलग वेज पकवान परोस कर भी उनका दिल जीत सकती हैं। यहां हम आपको कुछ आसानी से बनने वाले पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
वेज दम बिरयानी - फोटो : instagram

वेज दम बिरयानी

वेज दम बिरयानी आप उन लोगों के लिए तैयार कर सकती हैं, जो चिकन नहीं खाते। इसके लिए सबसे पहले चावलों को धोकर उबाल लें और अलग साइड में रखें। अब बारी आती है इसमें तड़का लगाने की तो सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें, अदरक-लहसुन पेस्ट और सब्जियां डालकर भूनें। इसके बाद पैन में सभी मसालों और दही को पानी डालकर थोड़ा पकाएं। जब मसाले पक जाएं तो इसमें चावल की लेयर लगाकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक दम दें। आखिर में इसके ऊपर से तले हुए प्याज और काजू सजा दें।   
विज्ञापन

3 of 6
ढोकला - फोटो : instagram
ढोकला

दही और बेसन से बनने वाला ये पकवान खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे आप ईद के पहले ही बनाकर कर फ्रिज में रख सकते हैं, ताकि ईद वाले दिन आपको ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। इसे जब आप हरी चटनी के साथ परोसेंगे तो आपके मेहमान भी खाकर खुश हो जाएंगे। 

4 of 6
हरा-भरा कबाब - फोटो : instagram
हरा-भरा कबाब

ईद का मौका है तो कबाब बनाना तो बनता है। इसके लिए आप वेज हरा-भरा कबाब तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको हरी मटर की जरूरत पड़ेगी। हरी मटर की मदद से मुंह में घुल जाने वाले हरे-भरे कबाब तैयार करें। इसे भी दही वाली चटनी के साथ परोसें। ये एक बेस्ट स्टार्टर हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
पनीर शामी कबाब - फोटो : Instagram
पनीर शामी कबाब  

यदि कुछ अच्छा सा बनाने का प्लान कर रही हैं तो क्रिस्पी और स्वादिष्ट पनीर शामी कबाब बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसे आप स्टार्टर की तरह भी परोस सकती हैं। चाहें तो इसके साथ रुमाली रोटी परोसें, ताकि आप इसे लंच में भी परोस सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाही टुकड़ा - फोटो : instagram
शाही टुकड़ा

स्टार्टर और अन्य पकवानों की बात तो हो गई लेकिन ईद का त्योहार मिठाई के बिना अधूरा है। इसके लिए आप शाही टुकड़ा तैयार कर सकती हैं। इसे भी आप ईद के पहले ही रात को तैयार करके फ्रिज में रख सकती हैं। इसे अगर आप रबड़ी के साथ परोसेंगी तो हर किसी को ये ज्यादा पसंद आएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें