फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Egg Dishes For Winter: सर्दियों में अंडे से बनाएं विभिन्न प्रकार के पकवान, यहां देखें लिस्ट

Thu, 14 Dec 2023 04:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सर्दियों में आप अंडे से कई पकवान बना सकते हैं, आज हम इसी बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Egg Dishes For Winter: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि सर्दियों में अपने खाने का और ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। सर्दियों में ज्यादा पसीना नहीं निकलता ऐसे में लोगों को हेल्दी खाना खाने की सलाह दी जाती है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो शरीर कमजोर होने लगता है।

इसके साथ ही इस मौसम में ऐसी चीजें ज्यादा खाई जाती हैं, जिसकी तासीर गर्म हो, ताकि ये आपका ठंड से बचाव कर सकें। अगर आप भी खाने के कुछ ऐसे विकल्प तलाश कर रहे हैं, जो खाने में भी स्वादिष्ट हों और जिसको बनाना भी आसान हो, तो हम आपको इसके कई विकल्प बताने जा रहे हैं।

दरअसल, ज्यादातर लोग जल्दबाजी के चक्कर में सिर्फ अंडा बॉयल करके खा लेते हैं, लेकिन आज हम आपको अंडे से बने कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं हैं, इसके साथ ही इन पकवानों को खाकर आपका परिवार भी खुश हो जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 7
Egg Dishes For Winter
एग करी

अंडे की करी खाने में काफी चटाकेदार लगती है। इसे आप बनाकर लंच और डिनर में तैयार कर सकते हैं। इसे चावलों के साथ भी खाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Egg Dishes For Winter
अंडा भुरजी

अंडे के पकवानों में ये एक ऐसा विकल्प है, जिसे बनाना बेहद आसान है। ऐसे में पराठे के साथ इसे तैयार कर सकते हैं। 

4 of 7
Egg Dishes For Winter - फोटो : instagram
अंडा बिरयानी

अगर आपको बिरयानी पसंद है तो अंडा बिरयानी बनाकर खा सकते हैं। ज्यादातर लोग अंडा बिरयानी खाना पसंद करते हैं। आप लंच या डिनर में ये तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Egg Dishes For Winter - फोटो : instagram
एग कीमा

अगर आप कुछ चटाकेदार बनाने का सोच रहे हैं, जो पराठे या रोटी के साथ स्वादिष्ट लगे तो एग कीमा एक बेहतर विकल्प है। इसे आप अपने स्वाद के अनुसार तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Egg Dishes For Winter - फोटो : instagram
एग रोल

आप चाहें तो अंडे का रोल अपने लिए तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है और इससे पेट भी भर जाता है। इस आप नाश्ते में भी खा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Egg Dishes For Winter - फोटो : instagram
अंडा पकौड़ा

सर्दियों के मौसम में पकौड़ा खाना किसे पसंद नहीं होगा। अगर आप अंडा खाते हैं, तो अंडे का पकौड़ा बना सकते हैं। गरमागर्म पकौड़ा कैचअप के साथ काफी अच्छा लगता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें