फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्दी फूड खाने से भी सेहत को होता है नुकसान, हो जाएं सावधान

Sun, 28 Jan 2018 10:37 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
healthy food
स्वस्थ रहने के लिए हम हेल्दी खाने जैसे हरी सब्जी, फल और नट्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम आप जिन हेल्दी खानों को अपनी डायट में शामिल कर रहे हैं उसको खाने का भी एक सही वक्त होता है। अगर आप इसका किसी भी समय सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका गलत टाइम पर सेवन करने से आपके लिए हानिकारक हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
apple
सेब

वैसे तो कहते हैं 'हर दिन सेब खाएं और बीमारियों से दूर रहें', लेकिन अगर आप सेब को रात के समय खाते हैं तो यह एसिडिटी की समस्या बढ़ाता है। इसलिए रात के समय सेब का सेवन ना करें।
विज्ञापन

3 of 7
कॉफी
कॉफी

अक्सर लोग थकावट दूर करने के लिए या देर तक जागने के लिए रात के समय कॉफी पीते है, लेकिन यह अनहेल्दी आदत है। रात के समय कॉफी पीना शरीर की पाचन क्षमता को खराब करता है। 

4 of 7
Almond Milk
दूध

अपनी डाइट में दूध को जरूर शामिल करना चाहिए, यह हमारे लिए बेहद फायदेमंद होता है। कुछ लोग दूध को सुबह तो कुछ लोग रात में दूध पीते है, लेकिन दूध को रात के समय पीना ही फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

5 of 7
banana face mask
केला

केला का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन रात में इसे खाने से यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे आपको कोल्ड और कफ जैसी समस्याएं हो सकती है। केले का सेवन हमेशा दिन में करें। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ हार्ट बर्न की प्रॉब्लम से भी निजात दिलाता है।
विज्ञापन

6 of 7
curd
दही

अपनी डाइट में दही को जरूर शामिल करें क्योंकि यह कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। ध्यान रखें, दही का सेवन सुबह और दिन के समय ही करें। रात में दही  खाने से डायजेशन कमजोर होता है, साथ ही एसिडिटी का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सेहत
ग्रीन टी

वजन घटाने के लिए तो कोई स्वस्थ रहने के लिए ग्रीन टी का सेवन करता है। कुछ लोग सुबह उठते ही खाली पेट ग्रीन टी पीने लगते हैं।  ऐसाी गलती भूलकर भी ना करें। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन बॉडी को डिहाइड्रेट करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें