प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक ऊर्जा स्रोत होता है। सेहत के विकास और संरचना के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। एक दिन में एवरेज एक पुरुष को करीब 60 ग्राम प्रोटीन जबकि एक महिला को 55 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है।
विज्ञापन
2 of 8
dinner
आज हम आपको कुछ प्रोटीन से भरपूर डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने डिनर में शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से आपको पूरा प्रोटीन मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 8
chana
काबुली चना
छोले में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे अपनी डायट में शामिल कर आपको सिर्फ प्रोटीन ही नहीं मिलेगा बल्कि आपको स्वादिष्ट खाना भी मिलेगा। एक कप काबुली चना में 12 ग्राम प्रोटीन होता है।
4 of 8
kuttu ki roti
कुट्टू
आप अपने डिनर में कुट्टू की रोटियों को शामिल कर सकते हैं। बता दें, एक कप कुट्टू के आटे से 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है।
विज्ञापन
5 of 8
soya chunks
सोया
साया प्रोटीन से भरपूर होता है। शाकाहारी लोगों के लिए सोया सबसे अच्छा प्रोटीन का स्त्रोत है। अगर आप आधा कप सोया का सेवन करते है उसमें 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
विज्ञापन
6 of 8
palak paneer
पालक पनीर
पनीर तो हर भारतीय की पसंद होता है। पनीर और पालक दोनों ही प्रोटीन के लिए बैस्ट ऑप्शन है। तो आज ही डिनर में गर्म गर्म रोटी के साथ टेस्टी पालक पनीर बनाकर खुद को पार्टी दें।
विज्ञापन
7 of 8
egg curry
अंडा करी
अगर हम ऐसे खाने की बात करें जो प्रोटीन से भरपूर भी हो और हर दम आपकी रसोई में उपलब्ध हो तो वो है अंडा। दिन के अंत में जो जल्दी से तैयार भी हो जाए और आपको प्रोटीन भी दे वो है अंडा करी। अगर आप दो अंडे खाते हैं तो इससे आपको 13 ग्राम प्रोटीन मिलेगा।
सबसे सिंपल और जल्दी से तैयार करने वाली डिश है लोबिया सलाद। लोबिया प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। प्रोटिन लेवल को बनाए रखने के लिए यह बेस्ट तरीका है। आप चाहे तो इस सलाद में टेस्ट के लिए खीरा, प्याज, चिकन पीस डाल सकते हैं।