फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाड़ों में सर्दी-जुकाम से रहना है दूर तो खाने में जरूर शामिल करें ये पांच पत्तेदार सब्जियां

Thu, 21 Nov 2019 01:05 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
सर्दी की आम समस्याओं जैसे जोड़ों में दर्द, सर्दी-जुकाम से बचने का सबसे अच्छा तरीका है हरी पत्तेदार सब्जियां। इन दिनों आपके लिए हरी सब्जियों के कई विकल्प मौजूद हैं जो आपको स्वस्थ रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पालक
आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन A और K से भरपूर पालक ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है। साथ ही इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप इस मौसम में होने वाली कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती है। शरीर में आयरन की कमी होने पर पालक खाना फायदेमंद है। इससे खून की कमी दूर होती है। महिलाओं में 40% ओवेरियन कैंसर का खतरा पालक खाने से कम हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
मेथी
इसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिंस भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर को बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों व मासंपेशियों में होने वाले दर्द से बचाते हैं। मेथी खाने से शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। मेथी में पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं जो किडनी को उचित तरीके से काम करने में मदद करते हैं। 100 ग्राम मेथी में 25 ग्राम डायटरी फाइबर होता है। यह डाइजेशन ठीक रखता है।

4 of 6
- फोटो : social media
मूली के पत्ते
इस मौसम में अधिकांश लोग मूली तो खूब खाते हैं, लेकिन इससे पत्तों को फेंक दिया जाता है। हालांकि मूली से ज्यादा इसके पत्ते फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद पौष्टिक तत्व न सिर्फ शरीर को गर्म रखते हैं, बल्कि सर्दी, कफ, खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं। इसमें विटामिन ए, पोटैशियम और कैल्शियम होता है जो आंखों व हडि्डयों के लिए इफेक्टिव है। 100 ग्राम मूली के पत्तों में 16 % विटामिन सी होता है जो स्कर्वी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
चौलाई 
इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर के जोड़ों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हफ्ते में 1 बार इस सब्जी का सेवन करने से आप स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से बचे रहते हैं। यदि आप बालों के सफेद होने से परेशान हैं तो चौलाई खाएं। इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स बालों को असमय सफेद होने से बचाते हैं। पेशाब की जलन दूर करने में यह मदद करता है। 2 चम्मच चौलाई का रस पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
सरसों का साग
इसमें प्रोटीन, फाइबर के अलावा कार्बोहाइड्रेट, शुगर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिससे आप कई समस्याओं से बचे रहते हैं। सरसों के साग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर से शरीर डिटॉक्सिफाई होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो वेजाइनल इंफेक्शन से बचाने में सहायक होते हैं। 100 ग्राम सरसों के साग में 60% विटामिन ए होता है। यह आंखों की रोशनी बरकरार रखने में मददगार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें